fbpx

Heinrich Klaasen Scored A Stormy Century:हेनरिक क्लासेन ने ठोका तूफानी शतक, गर्मी में पसीने से तरबतर, प्यास से सुखे होठ, भागते भागते फुल रही थी सास

admin
admin
6 Min Read

Heinrich Klaasen Scored A Stormy Century:

मुंबई के वानखेड़े में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई धमाकेदार पारियां देखने को मिली साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज Heinrich Klaasen ने वर्ल्ड कप 2023 में तूफानी शतक ठोक दिया है।

क्लासेन भी आते ही गेंदबाजों पर टूट पड़े। साउथ अफ्रीका की टीम ने मैच में 399 रन बनाए।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे विश्व कप मुकाबले में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं।

बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर साउथ अफ्रीका ने शुरुआत से ही रन बनाने का दबाव बनाया। टीम के स्टार बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन भी जल्द ही रन बनाने में लग गए।

मुंबई में काफी गर्मी थी जिससे क्लासेन को परेशानी हो रही थी। गर्मी और उमस के कारण वह तेजी से भाग नहीं पा रहे थे। क्लासेन के शरीर से पसीना निकल रहा था और वह बार-बार जमीन पर बैठ जा रहे थे।

गर्मी की वजह से क्लासेन को कई बार क्रैम्प भी आए। इसके कारण टीम फिजियो को कई बार मैदान पर आकर उनकी जांच करनी पड़ी। अन्य खिलाड़ियों की हालत भी ठीक नहीं थी।

हालांकि इन सबके बावजूद क्लासेन ने महज 61 गेंदों पर शतक ठोका। यह विश्व कप में अब तक की दूसरी सबसे तेज शतकीय पारी थी। साउथ अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवरों में 143 रन बटोरे। क्लासेन ने छठे विकेट के लिए मार्को जेनसन के साथ 151 रनों की साझेदारी की।

साउथ अफ्रीका ने इस मैच में कुल 399 रन बनाए। गर्मी और उमस के बावजूद क्लासेन ने अपनी फिटनेस और कौशल से शानदार पारी खेली। उन्होंने अंत में टीम को बड़ा स्कोर दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

World Cup 2023:

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज Heinrich Klaasen ने वर्ल्ड कप का अपना पहला शतक ठोक दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में क्लासेन की यह तूफानी पारी देखने को मिली।

वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज Heinrich Klaasen ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ दिया। चौका लगाकर 61 गेंद में उन्होंने यह कमाल किया।

मुंबई की गर्मी और उमस से जूझते हुए Heinrich Klaasen ने यह तूफानी पारी खेली। मैच में ऐसे कई मौके आए जब क्लासेन मांसपेशी में अचानक हुई दर्द भरी ऐंठन से परेशान दिखे।
पसीने से लथपथ होकर मैदान में धराशायी तक हो गए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। मैदान पर जब क्लासेन की एंट्री हुई तब साउथ अफ्रीका की हालत मुश्किल थी।
विपरित हालातों में उन्होंने टीम को संकट से उबारा और 399 के स्कोर तक पहुंचाया। यह विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर है।
 

वर्ल्ड कप के सबसे तेज शतक (बॉल के आधार पर)

  • 49 बॉल- एडन मार्करम vs श्रीलंका, दिल्ली 2023
  • 50 बॉल- केविन ओब्रायन vs इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011
  • 51 बॉल- ग्लेन मैक्सवेल vs श्रीलंका, सिडनी 2015
  • 52 बॉल- एबी डीविलियर्स vs वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
  • 57 बॉल- इयोन मॉर्गन vs मैनचेस्टर, 2019
  • 61 बॉल- हेनरिक क्लासेन vs इंग्लैंड, मुंबई 2023

32 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए 25.2 ओवर में टीम का स्कोर 164 रन पर तीन विकेट हो चुका था।

इसके बाद उन्होंने आते ही काउंटर अटैक किया। 12 चौके और चार छक्के उड़ाए। 162.68 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए उन्होंने किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा।

पांचवें विकेट के लिए मार्को यानसेन के साथ मिलकर 77 गेंदों में 151 रन की साझेदारी कर दी। क्लासेन आखिरी ओवर की पहली बॉल पर आउट हो गए वरना 400 रन का स्कोर भी पार हो जाता। मार्को यानसेन ने 42 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए।

गर्मी से दोनों टीम परेशान

इससे पहले रीजा हेंड्रिक्स (75 गेंद में 85 रन) और रासी वेन डर डुसेन (61 गेंद में 60 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी।
क्लासेन को उमस भरी गर्मी में अपनी पारी के दौरान नियमित रूप से तरल पदार्थ के सेवन करते देखा गया। वह ऐंठन की समस्या के बीच मैदान पर डटे रहे।
वही दूसरी ओर इंग्लैंड के कुछ गेंदबाजों को मैदान से बाहर जाना पड़ा। Heinrich Klaasen ने मार्क वुड (सात ओवर में 76 रन) के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर पारी के 47वें ओवर में 61 गेंद में इस साल का अपना तीसरा शतक पूरा किया।

ये भी पढ़ें :

GHKPM : Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiinमैं ईशान करेगा डांडिया खेलता सावी से शादी, सुरेखा को आएगा हार्टअटैक

Jawaan Got a Hit On Box Office:जवांन ने 44 वे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया कहार, जवां को शुक्रवार को आया सैलाब

Share This Article