Suryakumar Yadav:
Suryakumar Yadav मुंबई में अपने अलग अवतार में नजर आए। बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो मुंबई की पब्लिक से बातचीत करते हुए नजर आए।
बड़ी बात यह रही कि मुंबई की पब्लिक अपने स्टार बैटर को पहचान नहीं पाई। रवींद्र जडेजा भी सूर्या को नए अवतार में पहचान नहीं पाए। यहां आप इस वीडियो का लुत्फ उठा सकते हैं।
Suryakumar Yadav New Look:
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव ने बदला अपना अंदाज, ‘सर’ जडेजा भी हो गए हैरान
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में अपना एकदम अनोखा अवतार दिखाया। सूर्यकुमार यादव का यह अवतार ऐसा रहा कि मुंबई की आम पब्लिक भी अपने स्टार क्रिकेटर को पहचान नहीं पाई। बड़ी बात तो यह रही कि रवींद्र जडेजा भी अपने साथी खिलाड़ी को पहचान नहीं पाए।
बीसीसीआई ने Suryakumar Yadav का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि भारतीय बल्लेबाज कैमरामैन बनकर आम जनता से बातचीत करने वाले हैं। सूर्या इसमें कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैंने फुल शर्ट इसलिए पहनी है ताकि मेरे टैटू नजर नहीं आए।
स्काई ने सफेद रंग की प्रिंटेड शर्ट पहनी और पॉल्यूशन से बचने के लिए सफेद रंग का मास्क लगाया। इसके अलावा उन्होंने अपना चेहरा छिपाने के लिए मुंह पर काले रंग का सनग्लास पहना और काली कैप पहनी।
जडेजा नहीं पहचाने
सूर्या के साथ पूरी वीडियो टीम उनके होटल के कमरे से बाहर निकली। वहीं, सूर्या के पास ही रवींद्र जडेजा का रूम था। जडेजा अपने कमरे से बाहर निकले तो पहचान नहीं पाए कि ये व्यक्ति सूर्यकुमार यादव है।
फिर जडेजा ने सलाह भी दी कि टोपी उलटी रख, मैं इतने पास से नहीं पहचान पा रहा हूं तो कोई कैसे ही पहचान लेगा। पूरी टीम जोरदार ठहाका लगाती है और सूर्या फिर आम जनता से बातचीत करने के लिए बाहर निकल जाते हैं।
मुंबई की पब्लिक से बातचीत
वीडियो में नजर आ रहा है कि सूर्या नरीमन प्वाइंट पर जाकर आम जनता से बातचीत करते हैं। सूर्या ने हाथ में कैमरा पकड़ा हुआ है और वो लोगों से पूछ रहे हैं कि आपका मुंबई का फेवरेट क्रिकेटर कौन है।
आम जनता उनको बड़े तसल्ली से जवाब भी दे रही है। सूर्या ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में भी फैंस से सवाल किए और उन्हें बड़े अच्छे जवाब मिले। आखिरकार, सूर्या ने एक महिला फैन के सामने अपनी पहचान का खुलासा किया और फोटो खिंचवाकर उसका दिन बनाया।
View this post on Instagram
इसके बाद सूर्या अपने होटल लौट आए। वीडियो के अंत में सूर्या ने कहा कि वर्ल्ड कप के बीच मुंबई के लोगों से बातचीत करके बड़ा मजा आया। उम्मीद है कि इसी तरह हम अपना अगला मैच भी जीत जाएंगे।
भारत की श्रीलंका से भिड़ंत
भारतीय टीम अपने लीग चरण के सातवें मैच में गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर श्रीलंका से भिड़ेगी। सूर्यकुमार यादव को इस मुकाबले में प्लेइंग 11 में मौका मिलने की पूरी उम्मीद है क्योंकि हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।
सूर्या अपने होमग्राउंड पर बेहतरीन पारी खेलकर इस मैच को यादगार बनाना चाहेंगे।
Suryakumar Yadav मुंबई की सड़कों पर मिले फैंस से
इसके बाद वह क्रिकेट के दीवानों को खोजने की कोशिश करते हैं। उन्हें एक ऐसा फैन मिल जाता है। उस फैन से वह भारतीय बल्लेबाजों को लेकर सवाल करते हैं।
इस पर फैन कहता है कि भारत के शुरुआती तीन बल्लेबाजों को ही खेलना आता है। इसके बाद सूर्या पूछते हैं कि सूर्यकुमार यादव कैसे खिलाड़ी हैं। जवाब देते हुए फैन भड़क जाता है और कहता कि उन्हें खेलना नहीं आता। कोच की मदद से उन्हें बल्लेबाजी करनी सीखनी होगी।
यह फैन उनकी जमकर तारीफ करती है, उन्हें 360 डिग्री खिलाड़ी बताती है। इससे वह बेहद खुश हो जाते हैं। इसके बाद सूर्यकुमार अपना चश्मा और मास्क हटाकर फैन के साथ फोटो खिंचाते हैं और वापस आ जाते हैं।
ये भी पढ़ें :