fbpx

Mohammed Shami Gave A Befitting Reply To Pakistan:मोहम्मद शमी ने ‘भारत बेईमानी कर रहा है पर’ पाकिस्तान को दिया मुहतोड़ जवाब, कहा ‘शर्म करो’

admin
admin
6 Min Read

Mohammed Shami:

भारत इस वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। 20 साल बाद भारत ने वर्ल्ड कप में लगातार 8 मुकाबले जीते हैं।

साल 2003 में भारत ने लगातार 8 जीत दर्ज की थी। भारत के प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने बेईमानी का आरोप लगाया था। Mohammed Shami ने रजा को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भारत के प्रदर्शन को देखते हुए आरोप लगा था कि टीम इंडिया बेईमानी कर रही।

वह अलग गेंद से गेंदबाजी कर रही है। अब शमी ने इसके जवाब में कहा कि शर्म करो यार मैच पर फोकस करो ना कि फालतू बकवास पर।

दरअसल, भारत इस वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। 20 साल बाद भारत ने वर्ल्ड कप में लगातार 8 मुकाबले जीते हैं। साल 2003 में भारत ने लगातार 8 जीत दर्ज की थी।

वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। भारत के गेंदबाज विपक्षी टीम पर कहर बनकर टूट रहे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जडेजा ने पांच विकेट लिए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cricket Gyan (@cricketgyanofficial)

 श्रीलंका और साउथ अफ्रीका को कम स्कोर पर किया था आउट

भारत की तरफ से Mohammed Shami इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 4 मैच में वह अभी तक 16 विकेट ले चुके हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वह पांच-पांच विकेट ले चुके हैं।

भारतीय तेज गेंदबजों का प्रदर्शन देख पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी हसन रजा ने सवाल उठाए थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत बेईमानी कर रहा। वह अलग गेंद से गेंदबाजी कर रहा।

Mohammed Shami ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अब Mohammed Shami ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को मुंहतोड़ जवाब दिया। अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि शर्म करो यार मैच पर फोकस करो। शमी ने आगे लिखा कि दूसरों की सफलता से जलो मत बल्कि खुशी मनाइए।

शमी ने लिखा, “शर्म करो यार मैच पर फोकस करो ना कि फालतू की बकवास पर, कभी तो दूसरो की सफलता पर इन्जॉय कर लिया करो, छी यार।

आईसीसी वर्ल्ड कप आपका लोकल टूर्नामेंट नहीं और आप प्लेयर ही थे ना, वसीम भाई ने समझाया भी है। एक्सप्लेन भी किया था फिर भी। अपने प्लेयर वसीम अकरम पर भी आपको भरोसा नहीं। अपनी तारीफ करने में लगे हैं आप तो।”

Mohammad Shami on PAK Cricketer:

Mohammed Shami वर्ल्ड कप 2023 के चार मैचों में ही 16 विकेट ले चुके हैं। वह भारत के अभी तक लीडिंग विकेट टेकर हैं।

Mohammad Shami on Former Cricketer:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज Mohammed Shami वर्ल्ड कप 2023 के दौरान शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैचों में ही 16 विकेट झटके और टीम इंडिया के टॉप विकेट टेकर बन गए हैं।

उनके आने से टीम इंडिया का गेंदबाजी लाइनअप खासतौर से पेस बैट्री अलग ही फॉर्म में है। पहले न्यूजीलैंड, फिर इंग्लैंड, श्रीलंका और उसके बाद साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया ने चारों खाने चित किया।

इन सभी मैचों में शमी का अहम योगदान रहा। इसको शायद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा हजम नहीं कर पाए थे। उन्होंने इसको लेकर चीटिंग वाला एक बयान दिया था।

क्या था हसन रजा का बयान?

एक पाकिस्तानी चैनल पर शो के दौरान हसन रजा ने कहा था कि, भारत की गेंदबाजी में गेंद बदल दी जाती है। इसी को लेकर अब भारतीय गेंदबाज Mohammed Shami भड़क गए हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चीटिंग वाले इस बयान को शेयर किया और जमकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को सुनाया। उन्होंने वसीम अकरम का नाम लिया और कहा कि, आपको (हसन रजा को) अपने वसीम अकरम की बात पर भी भरोसा नहीं है। आप सिर्फ अपनी तारीफ में जुटे हैं।

Mohammed Shami ने सुनाई खरी-खोटी

भारतीय गेंदबाज Mohammed Shami ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा को मुंहतोड़ जवाब दिया। वह बोले कि,’शर्म करो यार, गेम पर फोकस करो ना कि फालतू बकवास पर।

कभी तो दूसरे की सक्सेज को एनजॉय किया करो छी यार, आईसीसी वर्ल्ड कप है, आपके लोकल टूर्नामेंट नहीं। आप प्लेयर ही थे ना। वसीम भाई से समझाया फिर भी।

आपको अपने प्लेयर और अपने वसीम अकरम पर भी यकीन नहीं है। अपनी तारीफ करने में लगे हैं जनाब आप तो।’

ये भी पढ़ें :

Kareena Kapoor Khan’s Son Taimur And Jeh:करीना कपूर खान के दोनों बेटे तैमूर और जे जब लड़ते हैं तो, ऐसे सॉल्व करती हैं एक्ट्रेस

The Marvels’s Trailer Release:’द मार्वल्स’ का 3 दिन पहले ही धासू ट्रेलर रिलीज, ‘टाइगर 3’ की मुश्किलें बढ़ाएं

TAGGED:
Share This Article