fbpx

मीका सिंह के स्वयंवर की विनर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग!

Editor Editor
Editor Editor
3 Min Read

बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाले सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में अपने लिए हमसफर तलाशने के लिए ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ का भी आयोजन किया था। 12 कंटेस्टेंट्स में से मीका ने एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को अपनी दुल्हनिया बनने के लिए चुना। मीका सिंह और आकांक्षा पुरी दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और अब शायद ये दोनों जल्द शादी करेंगे।

मीका सिंह और आकांक्षा पुरी पिछले 13-14 सालों से अच्छे दोस्त हैं। आकांक्षा अक्सर मीका सिंह के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। आकांक्षा पुरी ने पहले पारस छाबड़ा को डेट किया था। ‘बिग बॉस 13’ के दौरान उनकी नजदीकियां माहिरा शर्मा से हो गई, इसलिए आकांक्षा और पारस का ब्रेकअप हो गया।

176

आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अच्छी-खासी फैन-फोल्लोविंग रखती हैं। आकांक्षा पुरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने दिलकश अंदाज वाली तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

175

26 जुलाई 1988 को मध्य प्रदेश के भोपाल में जन्मीं आकांक्षा पुरी ने साल 2010 में बतौर मॉडल करियर कि शुरुआत की थी। टीवी के भी कई विज्ञापनों में नजर आने के अलावा आकांक्षा पुरी ने कई पॉप्युलर प्रिंट-शूट्स भी किए।

174

आकांक्षा पुरी ने विजय माल्या की कंपनी ‘किंगफिशर एयरलाइन्स’ के लिए इंटरनेशनल केबिन क्रू के तौर पर काम की शुरुआत की थी। आकांक्षा पुरी ने साल 2015 में आई मधुरभंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल’ में नंदिता मेनन का किरादर निभाकर फेम हासिल की थी।

173

आकांक्षा पुरी पहले अपना करियर हॉस्पिटैलिटी में बनाना चाहती थीं। लेकिन साल 2013 में आकांक्षा पुरी को तमिल फिल्म में काम करने का ऑफर मिल गया तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। आकांक्षा पुरी ने तमिल फिल्म ‘एलेक्स पांडियन’ से डेब्यू किया था और फिर वह फिल्म ‘तिहाड़’ में भी नजर आई थीं।

172

इसके अलावा आकांक्षा पुरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में नजर आने के साथ-साथ ‘समराज्यम II: सन ऑफ एलेक्जेंडर’ और ‘अमर अकबर एंथोनी’ जैसी मलयालम फिल्मों भी काम कर चुकी हैं।

आकांक्षा पुरी ‘चिट्ठी’, ‘जहां तुम हो’, डांसिंग डॉल, ‘मैं जिस दिन भुला दूं’, ‘बेवफा तेरा मुस्कुराना’ और ‘जा रहे हो’ जैसे कई म्यूजिक वीडियोज भी दिखाई दे चुकी हैं।

171

आकांक्षा पुरी ने 2015 में टीवी शो ‘CID’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2017 में ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में माता पार्वती के रोल में नजर आई थीं लेकिन साल 2020 में इन्होंने इस शो को बीच में ही छोड़ दिया था। आकांक्षा पुरी ने ‘बिग बॉस-13’ और ‘बिग बॉस-15 में भी बतौर गेस्ट एंटर की थीं।

Share This Article