fbpx

Poonam Pandey Death : करोड़ों रुपये की मालकिन थीं पूनम पांडे, लग्जरी कार से लेकर करोडो की संपत्ति की मालकिन हैं जानिए कितनी थी नेटवर्थ

admin
admin
3 Min Read

Poonam Pandey Death Passes

बोल्ड सीन से लेकर विवादित बयान तक के जरिए चर्चा में बनी रहने वाली अभिनेत्री Poonam Pandey का निधन हो गया है। 1 फरवरी की रात कानपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने दम तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए उनकी टीम ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के कारण पूनम पांडे का निधन हुआ है। पूनम पांडे का जीवन भले ही ग्लैमरस दिखता हो लेकिन उसमें संघर्षों और कठिनाइयों की कोई कमी नहीं रही। प्यार से लेकर करियर तक में संघर्ष का सामना किया। सैम बाॅम्बे से शादी के कुछ समय बाद ही उनका अलगाव हो गया।

418013460 747513550585778 1931536721692795707 n

 

1 जनवरी 1991 को दिल्ली में Poonam Pandey का जन्म हुआ। साधारण परिवार से ताल्लुक रहने वाली पूनम का रूचि मॉडलिंग और फिल्म इंडस्ट्री में थी। दिल्ली में पढ़ाई के दौरान 18 साल की उम्र में उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल बनीं। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर उन्होंने काम किया। हालांकि कामयाबी न मिलने पर पूनम बेतुके बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहतीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

Poonam Pandey Death

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Poonam Pandey लगभग 7 मिलियन यानी करीब 52 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। फिल्मों, माॅडलिंग और सीरियल के अलावा पूनम पांडे सोशल मीडिया से वह मोटी कमाई कर लेती थी। इसके अलावा एक शो के लिए पूनम पांडे लगभग 3 लाख रुपये तक चार्ज करती थीं।

419991066 1068752754244962 3757548960492648764 n

अभिनेत्री Poonam Pandey मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती थीं। पूनम पांडे का कानपुर में गृह आवास है।  लॉकअप शो में काम के दौरान उन्होंने बताया था कि उनका चार मंजिला घर है, जिस के किसी भी कमरे में वह पति की मर्जी से ही रह सकती थीं।

412517463 899314997997835 6550657755827545864 n

 

इसके अलावा Poonam Pandey के पास एक लग्जरी कार भी है। वह बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज सेडान कार से चलती हैं, जिसकी कीमत 55 लाख से अधिक है। अभिनय के अलावा मॉडलिंग और विज्ञापनों से भी कमाई करती थीं।

412585402 682376040545931 8768775232118350552 n

 

Poonam Pandey को लग्जरी कार का बेहद शौक था। रिपोर्ट के मुताबिक, पूनम के पास बीएमडब्ल्यू कार है। वह मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में 4 मंजिला इमारत में रहती थी। उनके घर में 3 शेफ रहते थे जो उनके और स्टॉफ के लिए खाना बनाते थे।

412346196 405536701803918 8398087836768702317 n

यह भी पढ़ें :

 

Poonam Pandey DEATH : मशहूर अदाकारा पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई के बाद निधन हो गया। इंस्टाग्राम पर साझा की गई खबर ने प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया

Share This Article