बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये 5 अभिनेता उम्रदराज होने के बाद भी दिखते हैं जवान

आजकल बॉलीवुड में फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग का काफी चलन है। अभिनेता और अभिनेत्रियां अपने शरीर को लेकर काफी सजग रहते हैं।
आपको बॉलीवुड में कई सिक्स पैक एब्स वाले यंग एक्टर्स देखने को मिलेंगे। लेकिन कुछ ऐसे अभिनेता भी हैं जिनकी उम्र तो काफी ज्यादा है।
लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी उन्हें बांका जवान ही समझेगा। आइये जानते है ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में।
अनिल कपूर
अनिल कपूर के बारे में तो ऐसा लगता है कि उनकी उम्र घट रही है। अगर उन्हें किसी यंग एक्टर के साथ खड़ा कर दिया जाए तो आप उनकी उम्र का अंदाज़ा नही लगा सकते।
अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने मीठा खाने बिल्कुल छोड़ दिया है शायद यही उनकी सेहत का राज़ हो। अनिल कपूर की उम्र इस दौरान 65 साल की है।
सुनील शेट्टी
अन्ना की उम्र भी 60 साल की हो गयी है। लेकिन उन्होंने जिस तरह से अपने स्वास्थ्य को बरकरार रखा है उसकी तारीफ करनी होगी।
वे कई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सुनील शेट्टी ने मस्कुलर बॉडी के साथ बियर्ड वाला लुक रखा हुआ है।