fbpx

ऐसी हैं माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की लव स्टोरी, इस तरह किया था प्रपोज

Editor Editor
Editor Editor
2 Min Read

माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने ने दाम्पत्य जीवन के सुखद 21 वर्ष से अधिक साथ-साथ बिताए हैं। एक दूसरे के बारे में बात करने में दोनों हमेशा सकारात्मक और बेहद विनम्र रहते हैं। माधुरी ने अपने दाम्पत्य जीवन के कई साल अमेरिका में अपने पति के साथ एक हाउसवाइफ के रूप में बिताए हैं।

वे दोनों अब भारत वापस आ गए हैं और मुंबई में बस गए हैं। उन्होंने हर कदम पर एक-दूसरे का साथ बखूबी निभाया है। डॉ. नेने अक्सर विभिन्न कार्यक्रमों में माधुरी को प्रोत्साहन देते नजर आते हैं। तो आइए, इस पोस्ट में हम जानते हैं माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की लव स्टोरी के बारे में।

बॉलीवुड में राज करने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित 1990 के दशक में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रही है। उनका नाम फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर अभिनेताओं के साथ जुड़ा लेकिन बात नहीं बनी।

श्रीराम नेने अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ
श्रीराम माधव नेने लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में स्थित एक भारतीय अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ और सर्जन थे।

दाम्पत्य जीवन

माधुरी दीक्षित ने अपनी शादी तय करने की जिम्मेदारी अपने माता-पिता को दी थी। उन्होंने डॉ. नेने को सही विकल्प पाया और शादी तय कर दी। 17 अक्टूबर 1999 को अमेरिका में दोनों ने एक निजी समारोह में की शादी कर ली।

Share This Article