एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर, मिला नया प्रोजेक्ट

एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर, मिला नया प्रोजेक्ट

बॉलीवुड में कई जोड़ी बनती और कई बिगड़ जाती है, लेकिन कुछ ऐसी होती है जो सब पर अपनी छाप छोड़ जाती है। एक समय ऐसी ही जोड़ी थी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की। इन दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद किया करते थे।

लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी किसी खास मुकाम तक नहीं पहुंच पाई और दोनों अलग हो गए। इन दोनों के ब्रेकअप ने फैंस को हिला कर रख दिया था। किसी ने उम्मीद नहीं की थी ये दोनों अलग हो जाएंगे।

इन दोनों के ब्रेकअप को लेकर हर जगह खूब चर्चा हुई थी। लेकिन अब दोनों से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो फैंस को काफी खुश कर सकती है।

साथ नजर आएंगे दोनों
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का जो फैंस साथ आने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर है। बताया जा रहा कि दोनों जल्द साथ नजर आ सकते है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है। दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक टीवी ऐड में साथ नजर आने वाले है।

Related articles