fbpx

करिश्मा कपूर की बेटी को लोगों ने बताया घमंडी, शरीर को देख दे डाली खाना खिलाने की सलाह

Editor Editor
Editor Editor
3 Min Read

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी है जोकि भले ही बड़े पर्दे पर नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन उनका जलवा अभी भी कायम है। ऑफ स्क्रीन भी वो एक्ट्रेसेस अपने पोस्ट या फिर वीडियोज के जरिए फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर करती हुई नजर आईं। इस बार लोगों का ध्यान उनके साथ-साथ उनके बच्चों पर भी गया। दरअसल करिश्मा कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें करिश्मा कपूर अपने बेटी और बेटे के साथ दिखाई दे रही हैं। तीनों को एक साथ देख जहां कुछ फैंस खुश होते हुए दिखाई दिए हैं तो कुछ ने करिश्मा कपूर को अपने बच्चों को खाना खिलाने की सलाह दे डाली है।

करिश्मा कपूर का जो वीडियो इस हाल ही में सामने आया है। उसमें करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ किसी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई। उसी वक्त पैपराजी ने उन्हें फोटोज के लिए रोक दिया। पैपराजी चाहते थे कि करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाएं, लेकिन बेटे ने तो फोटो नहीं क्लिक करवाई पर मां और बेटी ने मिलकर पैपराजी के सामने पोज दिए। करिश्मा कपूर और उनके बच्चों का ये वीडियो देखकर कुछ फैंस दिल वाली इमोजी वीडियो के कमेंट बॉक्स पर भेजते हुए दिखाई दिए। तो कुछ लोगों ने करिश्मा को ये सलाह दे डाली कि वो अपने बच्चों को कुछ खिलाया करें। क्योंकि उन लोगों के मुताबिक करिश्मा के बच्चे शारीरिक तौर पर काफी कमजोर दिखाई दे रहे थे।

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि खाना नहीं मिलता क्या इन लोगों को? इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- मैडम बच्चों को कुछ खिला दिया करो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ बहन करीना कपूर खान का जन्मदिन मनाती हुई नजर आई थीं।

Share This Article