नीतू कपूर ने किया बड़ा खुलासा, अपनी शादी में फेरों के समय पी रखी थी ब्रांडी

हिंदी सिनेमा जगत में कई दिग्गज अभिनेता-अभिनेत्रियां हैं। अक्सर कई एक्टर्स फिल्मों में साथ काम करते करते एक दूसरे से मोहब्बत करने लगते हैं और आखिर में वह अपने प्यार के रिश्ते को शादी का रूप दे देते हैं। वैसे देखा जाए तो बड़े पर्दे पर कई जोड़ियों ने एक साथ काम किया और असल जिंदगी में इन्होंने एक दूसरे को हमसफर बना लिया। कुछ ऐसी ही फिल्मी जोड़ियों में से एक ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की जोड़ी भी रही है।
नीतू कपूर अपने समय की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हुआ करती थीं। नीतू कपूर की खूबसूरती और उनकी मासूमियत पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी अपना दिल हार बैठे थे। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया और फिल्मों में काम करने के साथ ही दोनों विवाह के बंधन में बंधकर एक दूजे के हो गए।
आपको बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर 1974 में अपनी फिल्म “जहरीला इंसान” के सेट पर मिले थे और बहुत ही जल्द यह दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। यह कपल उस दौर का सबसे पसंदीदा जोड़ा था। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने जनवरी 1980 में शादी रचाई थी। इसी बीच सालों बाद नीतू कपूर ने अपनी शादी से जुड़े हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।
सालों बाद नीतू कपूर ने किया खुलासा: आपको बता दें कि नीतू कपूर बहुत ही जल्द फिल्म “जुग जुग जियो” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी शादी से जुड़ा हुआ खुलासा किया था। उन्होंने यह बताया था कि शादी के समय वह और उनके पति शादी में आई भीड़ को देख कर बेहोश हो गए थे।