जानिए अब किस हाल में है छोटे मिल्खा का किरदार निभाने वाले जपतेज सिंह

बॉलीवुड में बायोपिक का एक अलग चलन है। कई महान लोगों पर बॉलीवुड फ़िल्में बन चुकी हैं। भारत के फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह पर भी बायोपिक बन चुकी है।
मिल्खा सिंह की कहानी को राकेश ओमप्रकाश महरा ने अपनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग में बखूबी निभाया है। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाकर चार चाँद लगा दिए हैं।
फरहान की एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी। लेकिन क्या आपको याद है की छोटे मिल्खा का रोल किसने किया था।
मिल्खा सिंह के बचपन के किरदार को पंजाबी एक्टर जपतेज सिंह ने निभाया है। जपतेज सिंह ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर इस फिल्म में काम किया था।
लेकिन अब वे बड़े हो चुके हैं। इस वक़्त जपतेज चर्चा का विषय बने हुए हैं। जपतेज ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमे उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म भाग मिल्खा भाग के बारे में बात की।
Pages: 1 2