fbpx

शादी की पहली सालगिरह पर करिश्मा तन्ना ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो, पति पर लुटाया प्यार

Editor Editor
Editor Editor
2 Min Read

टीवी इंडस्ट्री के कई कपल्स ऐसे हैं जिन्हें देखना फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा का नाम हमेशा आता है। ये कपल अपनी तस्वीरों और वीडियोज के चलते सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में करिश्मा तन्ना ने एक वीडियो अपनी शादी की सालगिरह के खास मौके पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने शादी और शादी से पहले के फंक्शन से जुड़ी झलक फैंस को दिखाई है। फैंस कपल के इस वीडियो को देखकर काफी ज्यादा खुश हैं।

करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम रील्स पर अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो पिंक लहंगे में मैचिंग हैवी ज्वेलरी से सजी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति वरुण व्हाइट कलर की शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहने हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में करिश्मा तन्ना अपना घुंघट उठाते हुए पति को फ्लाइंग किस देती हुई नजर आती हैं। इसके बाद कपल सात फेरे लेते हुए वीडियो में दिखाई देता है।

वरुण करिश्मा को वीडियो में मंगलसूत्र भी पहनाते हुए दिखाई देते हैं। साथ ही मेहंदी सेरेमनी ये कपल खुलकर एंजॉय भी करता हुआ दिखाई देता है। फैंस इस वीडियो में कपल की जोड़ी को काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना औऱ वरुण बेगरा से जुड़ा हुआ वीडियो।

करिश्मा तन्ना के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। करिश्मा के फैंस ने उन्हें पहली एनिवर्सरी की बधाई दी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- एक साल नीचे, हमेशा के लिए जाने के लिए हमें पहली शादी की सालगिरह मुबारक हो…जीवन इतना सुंदर कभी नहीं रहा जितना कि यह पिछला साल आपके साथ मेरी तरफ से रहा है। मैं आपको प्यार करती हूं।

Share This Article