fbpx

बिकिनी ब्लाउज और शिमरी साड़ी में जाह्नवी कपूर ने ढाई कयामत, फैंस बोले-तीखी मिर्ची

Editor Editor
Editor Editor
3 Min Read

जाह्नवी कपूर ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। साल 2018 में करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से अपना करियर शुरू करने वालीं जाह्नवी कपूर भले ही अपने अभिनय से ऑडियंस का दिल जीतने में मशक्कत कर रही हों, लेकिन फैशन के मामले में तो उन्होंने अपनी ही बड़ी बहन और फैशनिस्टा सोनम कपूर को भी पछाड़ दिया है। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिसने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

बिकिनी ब्लाउज और शिमरी साड़ी में जाह्नवी कपूर ने लगाईं आग
जाह्नवी कपूर हाल ही में कुणाल रावल की शादी अटेंड करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शिमरी बिकिनी ब्लाउज के साथ शिमरी साड़ी पहनी हुई थी और अपने बालों को वेव किया हुआ था। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए जाह्नवी कपूर ने इसके साथ लाइट कलर की पिंक लिपस्टिक कैरी की और साथ ही कानों में लम्बे झुमके पहने हुए हैं। उनका ये ओवर ऑल लुक बहुत ही जबरदस्त लग रहा है। जाह्नवी कपूर वेस्टर्न हो या फिर इंडियन अपने हर लुक को बहुत ही एलीगेंट तरह से कैरी करती है।

जान्हवी कपूर के इस लुक को देखने के बाद फैंस की निगाहें उन पर से नहीं हट रही हैं। इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने जाह्नवी कपूर की पिक्चर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘तीखी मिर्ची’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यहां तो बर्फ में आग लग गई है। टेम्प्रेचर बढ़ा दिया है आपने’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ही हॉट लग रही हो’। कुछ घंटो पहले ही जाह्नवी कपूर द्वारा इंटरनेट पर पोस्ट की गई इस इन तस्वीरों को अब तक 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

जाह्नवी कपूर के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह साल 2022 और 2023 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जैरी’ डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद अब जाह्नवी कपूर फिल्म मिली में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा वह राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही और वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में काम कर रही हैं।

Share This Article