अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल तक मानती हैं इन चीज़ों को अपना गुडलक चार्म, जिसे पहनते ही सितारों की जिंदगी में आया नया मोड़

मशहूर अदाकारा काजोल ने यह बताया है कि एक हीरे से चढ़ी हुई ओम की अंगूठी पर उनको काफी भरोसा है। यह अंगूठी उन्हें उनके पति अजय देवगन ने दी थी। बता दें कि एक्ट्रेस इस अंगूठी को अपने सीधे हाथ में पहनती है। इतना ही नहीं यह अंगूठी एक्ट्रेस के जीवन और व्यक्तिगत चीजों को शांत रखने में मदद भी करती है।
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी छोटी उंगली में एक पन्ने की अंगूठी पहनती हैं। एक्ट्रेस को यह अंगूठी उनकी मां ने दी थी। बता दें कि उनके करियर में इस अंगूठी से काफी पॉजिटिव चेंजस देखने को मिले।
विद्या बालन की खूबसूरती पर हर कोई मरता है। बता दें कि एक्ट्रेस के पास में हाशमी कोहल जिसे हम पाकिस्तानी काजल के नाम से भी जानते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के बॉलीवुड सक्सेस और पर्सनल लाइफ में भी इस काजल ने उनकी खूब मदद की है।
सलमान खान बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता है और वह अपनी सीधे हाथ की कलाई पर चांदी का एक ब्रेसलेट पहनते हैं जो कि उनके लिए काफी लकी है। बता दें कि यह भी माना जाता है कि सलमान खान की फिल्मों में नियमित रूप से इस को काफी दर्शाया जाता है।