एमएमएस के बाद एक बार फिर अंजलि का उड़ाया मजाक, लोगों ने कहा- जाह्नवी कपूर की सस्ती कॉपी…

एमएमएस के बाद एक बार फिर अंजलि का उड़ाया मजाक, लोगों ने कहा- जाह्नवी कपूर की सस्ती कॉपी…

टिक टॉक स्टार अंजलि अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से अपने एक MMS की वजह से सुर्खियों में हैं। जब से उनका MMS लीक हुआ है तब से वे ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। MMS से सुर्खियां बटोरने वाली अंजलि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शनिवार को अंजलि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के रिसेप्शन में पहुंचीं, जहां वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। अंजलि अरोड़ा MMS के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

हालांकि अंजली ने यह भी कहा कि यह MMS फर्जी है और लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। लॉकअप शो में अंजलि अरोड़ा और पायल रोहतगी नजर आई थीं। पायल और संग्राम ने कुछ समय पहले करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। ऐसे में उन्होंने मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन किया। इस बीच अंजलि ब्लैक एंड ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में पहुंचीं।

अंजलि ने इस लुक में पैपराजी के सामने पोज भी दिए और इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जहां लोगों ने उन्हें फर्जी MMS को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘MMS लीक होने के बाद वापस आ गया है’ तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘पार्ट 2 कब आ रहा है’. एक अन्य ने लिखा, इन लोगों ने उन्हें स्टार बना दिया। इसके अलावा कई यूजर्स ने अंजलि को लेकर भद्दे कमेंट्स किए हैं।

Related articles