7 बल्लेबाज जिन्होंने लगातार 6 गेंदों पर लगाए है छक्के

7 बल्लेबाज जिन्होंने लगातार 6 गेंदों पर लगाए है छक्के

क्रिकेट में छक्के मारते हुए आपने बहुत सारे बल्लेबाज देखने को मिले है लेकिन लगातार छक्का लगाना निश्चित रूप से एक मुश्किल काम है। इसीलिए बहुत कम खिलाड़ियों ने छह गेंद में छह लगाए है।

तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन 6 बल्लेबाजों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिन्होंने छह गेंद में छह लगाने का कारनामा करके दिखाया है।

1. सर गारफील्ड सोबर्स- नॉटिंघमशायर, 1968
दुनिया के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक, सर गारफील्ड सोबर्स, 31 अगस्त, 1968 को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बने। सोबर्स फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

उन्होंने कप्तान के रूप में नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए ग्लैमरगन के मैल्कम नैश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले ये रिकॉर्ड टेड एलेस्टन के नाम था जिन्होंने एक ओवर में सर्वाधिक 34 रन बनाये थे।

2. रवि शास्त्री- बॉम्बे, 1985
रवि शास्त्री ने 1984 में बॉम्बे और बड़ौदा के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में बाएं हाथ के स्पिनर तिलक राज के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। उन्होंने उसी मैच में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक भी बनाया।

इसके साथ ही शास्त्री क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए थे। रवि शास्त्री हाल ही में आईपीएल 202 में कमेंट्री करते हुए दिखाई दिए थे। इससे पहले वो भारत के हेड कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं।

3. हर्शल गिब्स- दक्षिण अफ्रीका, 2007
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शल गिब्स वनडे मैच में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उनका यह कारनामा 2007 के वर्ल्डकप में सेंट किट्स, बस्सेटेरे में नीदरलैंड के डैन वैन बंज के ओवर में आया था।

Related articles