5 सितारे जिन्होंने दूसरी फील्ड में करियर बनाने के लिए बॉलीवुड को कहा अलविदा

5 सितारे जिन्होंने दूसरी फील्ड में करियर बनाने के लिए बॉलीवुड को कहा अलविदा

किसी पेशे में आना आसान है, जबकि उसमें रहना बहुत कठिन है। फिल्मी दुनिया भी कुछ ऐसी ही है। जी हां, खुद बॉलीवुडस्टार्सभी कई बड़े प्लेटफॉर्म से बोल चुके हैं कि बॉलीवुड में एंट्री करना आसान है, लेकिन इसमें बने रहना बहुत मुश्किल। यही कारण है कि फिल्म में कई बार नए चेहरे दिखाई देते हैं, और फिर 1-2 फिल्मों के बाद पूरी तरह गायब हो जाते हैं। वहीं बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनके माता-पिता ने फिल्मी दुनिया पर राज किया। लेकिन वह अपना कमाल नहीं दिखा पाए।

आज हम ऐसे ही 5 सुपरस्टार के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में काम तो किया, लेकिन बाद में दूसरे पेशे की वजह से इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं कौन हैं वो एक्टर जिन्होंने एक्टिंग छोड़ दूसरा पेशा अपनाया।
इन 5 सेलिब्रिटीज ने बॉलीवुड छोड़ अपनाया दूसरा पेशा

1. ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड सुपरस्टार और लाखों दिलों पर राज करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में की थी। उनकी पहली फिल्म बरसात थी। इसके बाद उन्होंने बादशाह, ये है मुंबई मेरी जान जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन 2001 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। ट्विंकल एक इंटीरियर डिजाइनर, लेखक और एक सफल प्रोड्यूसर बन चुकी हैं।

2. सोहा अली खान ने भी बॉलीवुड को अचानक छोड़ दिया था
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने फिल्मी करियर की शुरुआत 2004 में की थी। उनकी पहली फिल्म दिल मांगे मोर है। वह सोहा, खोया चंद, रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में भी नजर आईं और उनको काफी पसंद किया गया। लेकिन अचानक उन्होंने अभिनेता कुणाल खेमू से शादी करने के बाद अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने खुद को एक लेखक के रूप में स्थापित किया। उन्होंने एक किताब भी प्रकाशित की है, जिसका टाइटल “द डेंजर्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस” है।

Related articles