5 सबसे हॉट और महंगी भोजपुरी हीरोइन

बॉलीवुड की तरह भोजपुरी सिनेमा का अपना एक अलग ही क्रेज है। भोजपुरी फिल्मों में जहां हीरो का एक्शन अंदाज दर्शकों को पसंद आता है, तो वहीं हीरोइनें भी अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। भोजपुरी फिल्मों की कई हीरोइनों की फैन्स-फॉलोइंग एक दूसरे को हमेशा जबरदस्त टक्कर देती है। आज हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 5 मशहूर हीरोइनों के लुक के बारे में बताएंगे। इन हीरोइनों की सुंदरता देख आप भी इनके फैन हो जाएंगे।
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की एक पहचान हैं। 4 साल पहले भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाली आम्रपाली के आज करोड़ो फैंस हैं। आम्रपाली को भोजपुरी सिनेमा में नंबर 1 हीरोइन माना जाता है। आम्रपाली ने साल 2014 में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले इन्होनें कई हिंदी धारवाहिक में अभिनय किया। सुंदरता के मामले में आम्रपाली का कोई तोड़ नहीं है
काजल राघवानी
काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा का प्रसिद्ध नाम हैं। इनकी सुंदरता देख हर कोई तारीफ करता है। मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली काजल ने 16 साल की उम्र में गुजराती फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। काजल ने गुजराती में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिसके बाद साल 2013 में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यु किया।
अक्षरा सिंह