इजरायल में मिली 3300 साल पुरानी गुफा, मिस्र के बादशाह के समय के दुर्लभ तीर और भाले मिले!

इजरायल के पुरातत्वविदों की एक टीम को एक ऐसे गुफा की खोज की है जिसे 3300 साल पहले सील कर दिया गया था। इस गुफा में कई प्राचीन चीजें मिली हैं। इसमें मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े और कांस्य कलाकृतियां शामिल हैं। यह गुफा राजधानी तेल अवीव के दक्षिण में एक समुद्र तट से कुछ गज दूरी पर स्थित है। इस गुफा को रामेसेस द्वितीय का बताया जा रहा है। रामेसेस को रामसेस या रामेस भी कहा जाता है। रामसेस ने प्राचीन मिस्र के इस इलाके पर जो कि अब इजरायल है, 1279 से 1212 ई.पू. तक शासन किया था।
रामसेस के समय की मिली कलाकृतियां इजरायल एंटीक्यूटीज अथॉरिटी (IAA) की टीम को रामसेस के समय के मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े और कांसे की कुछ कलाकृतियां भी मिलीं। गुफा में मिले बर्तनों में कई कटोरे भी हैं, जिनमें कुछ पर लाल पेंट है। वहीं कुछ खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन हैं तो कई ऐसे बर्तन हैं जिनमें सामान को सुरक्षित रखा जाता है। साथ ही पुराने तरीके के लैंप, तीर और भाले भी मिले हैं। वहीं एक इंसानी हड्डियों का ढांचा भी गुफा में मिला है।
3300 से नहीं छुए गए सामान गुफा में कुछ शिल्प ऐसे भी मिले जो स्थानीय नहीं हैं। कुछ मिट्टी के बर्तनों का निर्माण सीरिया, लेबनान और साइप्रस में किया गया हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये सारा वह सामान है जो मृतक के साथ उनकी अंतिम यात्रा पर जाने के लिए दफन किया गया था। इन्हें लगभग 3,300 साल पहले रखा गया था और इन्हें किसी ने नहीं छुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि मृत्यु के बाद मृतक के पास ये सामान छोड़ दिए गए थे। उस समय ऐसी मान्यता होगी कि इससे मृतक को मदद मिल सकती है।
गुफा में मिला है एक कंकाल यह गुफा रविवार को उस समय मिली जब एक मैकेनिक, प्लामाहिम नेशनल पार्क की छत पर कुछ काम कर रहा था। इसके बाद पुरातत्वविदों ने सीढ़ी की सहायता से इसे परखा और फिर उन्हें चौकोर आकार की एक गुफा का पता लगा। यह सब देखकर टीम हैरान रह गई। इस गुफा में एक कंकाल मिला है और यह गुफा के किनारे दो चौकोर प्लॉट में मिला है। अब आईएए की टीम जहाजों पर किसी भी कार्बनिक अवशेष का विश्लेषण करने की योजना बना रही है ताकि वह इसके बारे में और पता लगा पाएं।