fbpx

Work From Home जॉब के चक्कर में महिलाओं को लगा 6.6 लाख रुपए का चूना, ऐसे हुईं Fruad का शिकार

Work From Home जॉब के चक्कर में महिलाओं को लगा 6.6 लाख रुपए का चूना, ऐसे हुईं Fruad का शिकार

Work From Home : दो बेंगलुरु की रहने वाली महिलाओं ने वर्क फ्रॉम होम जॉब पाने के चक्कर में 6.6 लाख रुपए खो दिए। पहले केस में 32 साल की एक महिला एक प्राइवेट कंपनी में ह्यूमन रिसॉर्स मैनेजर की पोस्ट पर काम कर रही थीं। बेंगलुरु के नंदिनी लेआउट एरिया में रहने वाली इस महिला को ऑनलाइन मैसेजिंग के जरिए संपर्क किया गया। महिला से ऑनलाइन डॉक्यूमेंट सब्मिट करने के लिए कहा गया और इसके बाद कुछ टास्क देने की बात भी बोली गई।

लाखों रुपए का लगा चूना
एक दिन फ्रॉड करने वाले आदमी ने मैसेज में कहा कि 5000 इनवेस्ट करने पर उन्हें 7000 की कमाई होगी। ऑफर से इंप्रेस होकर महिला ने 6 लाख रुपए इनवेस्ट कर दिए। इसके बाद महिला को रिलाइज हुआ कि उन्हें धोखा दिया गया है। ऐसा ही दूसरा केस एक हाउसवाइफ के साथ हुआ। 29 साल की एक होममेकर ने वर्क फ्रॉम होम जॉब के चक्कर में 67,000 रुपए गंवा दिए।