गणेश जी की कृपा से इन राशियों का शुभ होगा दिन, जानें अपना भाग्यफल
मेषः आज संभलकर कदम उठाने की गणेशजी सलाह देते हैं। आप के आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बौद्धिक चर्चा से आनंद तो प्राप्त हो सकता है, परंतु ऐसी बौद्धिक चर्चा से दूर रहने के लिए गणेशजी की सलाह है। प्रवास भी संभव हो तो टालिएगा।
वृषभः भावनाओ के बंधन में बंध जाने का अनुभव आज आपको होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद की स्थिति विपरीत होने की संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश प्राप्त होने का योग है।
मिथुनः नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखने के लिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएँगे। पढने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। फिर भी नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी बनेंगे। स्वजनों के साथ भेंट करने से मन में आनंदित हो जाएगा। आज का प्रवास भी आनंददायी रहेगा।
कर्कः भावनाओं के प्रवाह में आप न बह जायें इसके लिए गणेशजी आपको चेतावनी देते हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। धन का खर्च अधिक होगा।
सिंहः आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर कर दीजिएगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आज का मन प्रसन्न होगा।
कन्याः आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन की स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। आज वाणी पर संयम बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतिएगा। धनहानि के साथ-साथ मानहानि से भी संभलकर चलिएगा।