कभी पापा की गोद में खेलती, तो कभी मां से लिपटी नजर आईं जान्हवी, देखें बचपन की खूबसूरत जलक
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। जाह्नवी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। जाह्नवी कपूर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। जब भी वह अपनी कोई भी पोस्ट शेयर करती हैं, तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। उनकी हर फोटो पर खूब लाइक आते हैं और फैंस उनकी तस्वीरें बहुत पसंद करते हैं।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स तक के सभी फैंस दीवाने हैं। यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम समय में अच्छा नाम कमाया है। यह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। आज हम आपको जान्हवी कपूर के 26वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बचपन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
जान्हवी कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीरें
जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म “धड़क” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ इशान खट्टर भी नजर आए थे। उनकी पहली फिल्म धड़क काफी चर्चा में रही थी और उनकी एक्टिंग की भी खूब सराहना की गई थी। लेकिन आपको यह बता दें कि जान्हवी कपूर की मां श्रीदेवी अपनी बेटी को एक डॉक्टर बनाना चाहती थीं। श्रीदेवी यह नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी फिल्मों में आए।
रिपोर्ट्स की मानें, तो जान्हवी कपूर फिल्मों में आना चाहती थीं लेकिन उनके पापा बोनी कपूर इसके लिए राजी नहीं थे। ऐसा कहा जाता है कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर को मनाने के लिए काफी मेहनत की थी।
जान्हवी कपूर की पहली फिल्म धड़क थी। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए कुछ ही महीनों में जान्हवी कपूर कत्थक सीख गईं। आपको बता दें कि जान्हवी कपूर लिटरेचर की भी शौकीन हैं। फिल्म धड़क के प्रमोशन के दौरान वह कविता लिखती थीं।