fbpx

धोनी का ये आलीशान फॉर्महाउस ‘कैलाशपति’ के आगे फीके हैं शारुख सलमान के बंगले, अंदर की तस्वीरें जीत लेंगी दिल

Editor Editor
Editor Editor
3 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल क्रिकेट स्कोर को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन आईपीएल के जरिए अभी भी अपने जबरदस्त खेल का दमखम मैदान पर दिखा रहे हैं। इस बीच धोनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसमें क्रिकेटर ऑर्गैनिक खेती करते हुए दिखाई दिए थे। उनकी इन तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि उन्हें खेती करना कितना पसंद है। ये तस्वीरें उनके फार्म हाउस कैलाशपति से सामने आ रही हैं। आज हम उनके इसी आलीशान फार्म हाउस के बारे में बताने वाले हैं। जिसके बारे में जानकर आप सलमान खान और शाहरुख खान के बंगले भी भूल जाएंगे।

इससे पहले कि हम आपको फार्म हाउस के इंटीरियर्स और डेकोरेशन के बारे में बताएं। बता दें कि उनका ये फार्म हाउस रांची में बना हुआ है, जो करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। इस फार्म हाउस में खेती करने की सारी सुविधा मौजूद है। जहां क्रिकेटर स्ट्रॉबरी से लेकर कई तरह की हरी सब्जियां उगाते हैं। यहां धोनी न केवल खेती करते हैं, बल्कि दूध फार्मिंग भी करते हैं। यहां फार्म हाउस में कई कुत्ते और घोड़े भी मौजूद हैं।

ये तो सभी जानते हैं कि धोनी को गाड़ियों के कलेक्शन का कितना शौक है। ऐसे में फार्म हाउस में गाड़ी न हो, ऐसा हो नहीं सकता। ठीक इसी तरह यहां कई गाड़ियां मौजूद हैं। यहां पर स्विमिंग पूल भी है। फार्म हाउस में काम करते हुए धोनी की कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। फार्म हाउस में इन सब चीज़ों के होने से पता चलता है कि धोनी किस कदर जमीन से जुड़े रहना पसंद करते हैं। इसके साथ ही बंगले का इंटीरियर और डेकोरेशन लोगों का मन मोह लेगा।

बता दें कि धोनी ने आगे खेलने को लेकर बात करते हुए कहा था कि ‘आप मुझे आगे भी पीली जर्सी में ही देखेंगे, लेकिन मैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलूंगा या नहीं, मुझे भी नहीं पता। बहुत सारी अनिश्चितताएं होंगी। हम इसके होने का इंतजार करेंगे क्योंकि इसमें दो नई टीमें जोड़ी जाएंगी।‘ उन्होंने बताया कि ‘इसमें रोटेशन पॉलिसी भी होगी। हम नहीं जानते कि हम कितने विदेशी, भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। इसलिए बहुत सारी अनिश्चितताएं हैं। जब तक नियम साफ नहीं होते, आप वास्तव में यह तय नहीं कर सकते। इसलिए हम इसके होने का इंतजार करेंगे और उम्मीद है कि यह सभी के लिए अच्छा होगा।‘ हाल ही में खबर आ रही थी कि धोनी को रिटेन कर लिया गया है।

आपको बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी साल 2007 से 2017 तक तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे थे। जिसके बाद उन्होंने साल 2008 से 2014 तक टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी की। फिलहाल धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की मेज़बानी कर रहे हैं।

Share This Article