fbpx

अक्षय समेत इन 5 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भारतीय योद्धाओं के रोल को मजाक समझना पड़ा भारी

Editor Editor
Editor Editor
3 Min Read

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे तो कई सारी फिल्में बनी है, जिसमें भारतीय इतिहास को पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है।

जब कभी भारतीय इतिहास पर कोई भी फिल्म बनती है तो फिल्म के लीड रोल पर इतिहास के नायक की भूमिका को एकदम सीरियस तरीके से निभाने का दायित्व आ जाता है।

क्योंकि जब कभी कोई फिल्म भारतीय इतिहास पर बनती है तो वह फिल्म ना सिर्फ भारतीय इतिहास के बारे में लोगों को बताती है बल्कि उस कहानी के नायक के जीवन को भी दर्शकों तक पहुंचाती है।

लेकिन कभी-कभी कुछ अभिनेता अपनी ओवरएक्टिंग से भारत की इतिहास पर आधारित बेहतरीन फिल्मों को ऐसा तोड़ मरोड़ कर दर्शकों के सामने पेश कर देते हैं कि लोगों को ना चाहते हुए भी बेहतरीन कहानी से भरपूर इन फिल्मों को बॉयकॉट करना पड़ जाता है।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने उन अभिनेताओं का जिक्र करने जा रहे है।

जिन्होंने कभी भारतीय इतिहास से जुड़ी फिल्मों में काम तो किया लेकिन अपने अभिनय से उन्हें खूब ट्रोल भी होना पड़ा:

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर द्वारा भारतीय इतिहास पर आधारित फिल्म पानीपत में काम किया गया है।

658

इस फिल्म में अर्जुन कपूर द्वारा सदाशिव राव का किरदार निभाया गया था। फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में थे।

फिल्म में अर्जुन को देखकर लग ही नहीं रहा था वह मराठा योद्धा की मुख्य भूमिका निभा रहे थे। उन्हे देख कर ऐसा ही लग रहा था कि जैसे अभिनेता को साइड रोल दिया गया है।

अक्षय कुमार
अभी हाल ही में अक्षय कुमार द्वारा फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में पृथ्वीराज की मुख्य भूमिका निभाई गई थी।

हद तो तब हो गई जब अभिनेता ने फिल्ममेकर्स के बार बार कहने पर भी अपने लुक में कोई बदलाव नहीं किया।

जिसका परिणाम ऐसा हुआ कि वह पर्दे पर खुद को पृथिवराज की परछाई के बराबर भी नहीं दिखा पाए।

कंगना रनौत
कंगना रनौत द्वारा फिल्म मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया गया था। फिल्म को नेशनल अवार्ड भी मिला।

657

लेकिन आज भी लोग इनको फिल्म में लक्ष्मीबाई के रोल के लिए बिल्कुल भी फिट नहीं मानते थे।

शाहरुख खान
शाहरुख द्वारा भी खुद को एक बार भारतीय योद्धा बनाने की नाकाम कोशिश की गई थी। बता दें ऐसा उन्होंने फिल्म अशोका में किया था।

656

लेकिन फिल्म में इन्होंने करीना कपूर के साथ इंटीमेट सीन देकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली थी, और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई थी।

आमिर खान
आमिर खान की फिल्म मंगल पांडे को उन दिनों काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

655

लेकिन फिल्म में आमिर खान के रानी मुखर्जी के साथ के इंटिमेट सीन ने फिल्म को भारतीय इतिहास का मजाक बना दिया था।

Share This Article