fbpx

फ्लिपकार्ट से भी सस्ता सामान बेच रहीं ये 3 साइट, थोक के रेट में मिल रहा आईफोन 14 प्रो

Editor Editor
Editor Editor
2 Min Read

नई दिल्ली।भारत में E-Commerce Site से शॉपिंग करने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर ऑनलाइन शॉपिंग करते समयFlipkartया Amazon का ही इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही साइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप कोई भी सामान थोक के रेट में खरीद सकते हैं। कई लोग यहां से दबाकर ऑर्डर भी कर रहे हैं। तो चलिये आपको भी कुछ ऐसी ही साइट्स के बारे में बताते हैं-

Shopclues को लेकर आपके मन में कई सवाल होंगे। ये साइट हमेशा से ट्रेंड में रही है। कंपनी दावा करती है कि यहां मिलने वाला हर सामान बिल्कुल ओरिजनल होता है। यहां सामान काफी ज्यादा बिकता भी है। क्योंकि यहां हर सामान बिल्कुल किफायती कीमत में मिलता है। साथ ही यहां आपको फास्ट डिलीवरी का ऑप्शन भी दिया जाता है। अगर आप आज ऑर्डर करते हैं तो ये दो दिन के अंदर कई सामान डिलीवर भी कर देता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि Blinkit का नाम यहां कैसे आ गया तो आपको हम बता दें कि Blinkit भी iPhone सेल कर रहा है। आप भी यहां से आसानी से iPhone ऑर्डर कर सकते हैं। खास बात है कि यहां मिलने वाले iPhone पर कई बैंक ऑफर्स भी चल रहे हैं। HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करने पर आपको तगड़ा डिस्काउंट भी मिल सकता है। लेकिन अभी कंपनी ने सिर्फ iPhone 14 सीरीज को ही डिलीवर करने की तैयारी की है।

Meesho ने कुछ समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। यही वजह है कि यहां मिलने वाले हर सामान पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। यहां से आप कई इलेक्ट्रॉनिक सामान को ऑर्डर कर सकते हैं। Meesho का दावा है कि उनकी साइट पर मिलने वाला हर सामान बिल्कुल ओरिजनल होता है। यही वजह है कि लोग यहां से दबाकर शॉपिंग भी करते हैं। यानी थोक की कीमत में आपको हर सामान मिलने वाला है।

Share This Article