रोमांस के लिए मालिक को छोड़कर भागा कछुआ, तेज रफ्तार ट्रेन ने मारी टक्कर, फिर हुआ ‘चमत्का

रोमांस के लिए मालिक को छोड़कर भागा कछुआ, तेज रफ्तार ट्रेन ने मारी टक्कर, फिर हुआ ‘चमत्का

पृथ्वी पर सबसे लंबा जीवन जीने वाला जानवर कछुआ है, जिसकी औसत उम्र 150-200 साल होती है। कुदरत ने इनको कई खूबियां दी हैं, जिस वजह से दूसरे जानवर इनका शिकार नहीं कर पाते और ये अन्य मुसीबतों से भी बचे रहते हैं। अब अमेरिका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक कछुए की तेज रफ्तार ट्रेन से टक्कर हो गई। इसके बाद जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं था।

घर से आधा मील दूर था MailOnline की रिपोर्ट के मुताबिक एक अफ्रीकी कछुआ रेलवे ट्रैक पर जा रहा था। वो स्वॉलो एक्वेटिक्स में अपने घर से करीब आधा मील दूर था। तभी एक ट्रेन आई और उसको जोर से टक्कर मारी। घटना के वक्त ट्रेन की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके बाद रेलवे कर्मचारी उस जगह पर पहुंचे और कछुए को देखा।

कई ट्रेनें हुईं लेट वैसे ये किसी चमत्कार से कम नहीं था कि कछुआ इतनी जबरदस्त भिड़ंत के बाद भी ठीक था। उसको सिर्फ मामूली चोट लगी थी। घटना के बाद ग्रेटर एंग्लिया ट्रेनों को अलर्ट कर दिया गया और यात्रियों को इसके बारे में बताया गया। इस घटना से कुछ ट्रेनें भी लेट हुईं। इसके बाद उसके मालिक की तलाश हुई। जिसने मिलते ही एक दिलचस्प खुलासा किया।

Related articles