fbpx

इन 6 राशियों के जीवन में खुशियां लाया है दिन, कमाई में होगी जबरदस्त वृद्धि

admin
admin
11 Min Read

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। किसी रिश्तेदार से बड़ा उपहार प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि चोट लगने की आशंका बनी हुई है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आप अपने कार्य योजना बनाकर करते हैं, तो इससे आपको अच्छी सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद कर सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। बड़े व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक प्रकार से पढ़ लेना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आप अपना ज्यादातर समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज शादीशुदा लोगों का जीवन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी में मिठास बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय सता रहा है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप अपनी बुद्धिमानी से हर काम को सफल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद खुश रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिनों के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे):आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। घर परिवार की जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। वाहन के रखरखाव में थोड़ा धन खर्च हो सकता है। महत्वपूर्ण कामों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। समाज में कोई विशेष पद मिल सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। आप अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है, तो आज आपके बीच की दूरियां कम हो सकती हैं लेकिन आपको भविष्य में इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी यात्रा से लाभ हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। मेहनत रंग लाएगी। मकान खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सेहत पर ध्यान दीजिए। आज बाहर के खानपान से परहेज करना चाहिए। जिन लोगों को हृदय संबंधित रोग है, उन्हें आज सावधान रहने की आवश्यकता है। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है इसलिए इसका फायदा जरूर उठाना चाहिए।

Share This Article