तोरई से प्राकृतिक लूफा बनाकर शुरू करें बिजनेस, हजारों रुपए होती है एक लूफा की कीमत

तोरई से प्राकृतिक लूफा बनाकर शुरू करें बिजनेस, हजारों रुपए होती है एक लूफा की कीमत

आज के आधुनिक दौर में नहाने के लिए लूफा (Loofah) का इस्तेमाल किया जाता है, जो शारीरिक गंदगी दूर करने में मददगार साबित होता है। लेकिन बदलते समय के साथ लोग प्राकृतिक लूफा (Natural Loofah) का इस्तेमाल काफ़ी ज़्यादा करने लगे हैं, जो पेड़-पौधों और विभिन्न सब्जियों को सूखा कर तैयार किए जाते हैं।
इस तरह के प्राकृतिक लूफा में पोषणयुक्त तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें नहाने से लेकर बर्तन धोने वाले स्क्रब के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों में इस तरह के लूफा की क़ीमत हजारों में होती है, जिसे आप घर पर आसानी से बनाकर व्यापार कर सकते हैं।

तोरई से बनाए प्राकृतिक लूफा(Natural Loofah)
आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि विदेशों में जिस प्राकृतिक लूफा (Natural Loofah) का इस्तेमाल किया जाता है, वह भारतीय सब्जी तोरई से तैयार होता है। विदेशों में तोरई से बनने वाले लूफा की क़ीमत 21.68 डॉलर यानी तकरीबन 1, 613 रुपए है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पुरानी तोरई आपके लिए कितनी लाभदायक साबित हो सकती है।

तोरई का ताल्लुक खीरा परिवार से है जिसके जींस को Luffa कहा जता है, इसी से Loofah शब्द को इजात किया गया है। लेकिन सब्जी के रूप में इस्तेमाल होने वाली तोरई से प्राकृतिक लूफा तक का सफ़र अपने आप में बहुत ही दिलचस्प है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

एशिया से आई थी तोरई की सब्जी
आज भले ही हर भारतीय के कीचन में तोरई का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह सब्जी असल में भारतीय नहीं है। बल्कि तोरई की पैदावार सालों पहले एशिया या अफ्रीका जैसे देश में शुरू की गई थी, जिसे बाद यह यूरोप से होते हुए भारत में पहुँची और हमारे देश में इसकी खेती शुरू हो गई।

सैकड़ों साल पहले तोरई के जूस का इस्तेमाल साफ़ सफ़ाई के लिए किया जाता था, वहीं इसके हरे भाग को सब्जी के रूप में खाया जाता था। हालांकि अगर तोरई के छिलके और बीज अगर करके उसे सूखा दिया जाए, तो उसे प्राकृतिक लूफा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

दुनिया भर में तोरई को सूखाकर उससे तरह-तरह की चीजों का निर्माण किया जाता है, जिसमें लूफा से लेकर गद्दों में भरे जाने वाला भूसा, सैनिकों के हेलमेट पैडिंग जैसी चीजें शामिल हैं। इसके अलावा सूखी तोरई को औषधि, पेंटिग, ज्वैलरी, सजावट का सामान और पानी को फिल्टर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

घर में बना सकते हैंNatural Loofah(How to make natural loofah)
आज तोरई के जरिए प्राकृतिक लूफा तैयार करके लाखों का बिजनेस किया जा रहा है, जिसे आप भी आसानी से शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको घर पर तोरई की बेल उगानी होगी, जिसे प्राप्त मात्रा में खाद और पानी के जरिए बढ़ा किया जा सकता है।

एक बार बेल बड़ी हो जाए, तो उसमें उगने वाली तोरई को आप सब्जी को रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके साथ ही उससे प्राकृतिक लूफा बनाकर बाज़ार में भी बेच सकते हैं। गाँव के साथ-साथ शहर में भी तोरई की बेल उगाकर प्राकृतिक लूफा तैयार करने का बिजनेस शुरू किया जा सकता है, जो बहुत ही सस्ता और आसान है।

Related articles