fbpx

सरसों के खेत में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का रोमैंटिक वीडियो हुआ वायरल

admin
admin
3 Min Read

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम सुपरहिट जोड़ी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का एक वीडियो यूट्यूब पर खूब धूम मचाए हुए है। इस वीडियो को लगभग तीन करोड़ बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में टीवी की इस सुपरहिट जोड़ी को ‘दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे’ के राज और सिमरन के स्टाइल में इश्क फरमाते हुए देखा जा सकता है।

दोनों सरसों के खेत में हैं और उनका यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि यह वीडियो उनके म्यूजिक वीडियो ‘तेरी अदा’ का है, जिसे यूट्यूब पर 2.98 करोड़ बार देखा जा चुका है। यह म्यूजिक वीडियो फरवरी 2022 में रिलीज हुआ था। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के सॉन्ग ‘तेरी अदा’ को मोहित चौहान और सौम्या ने गाया है।

hdzdae

इस गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक कौशिक-गुड्डू ने दिया है। फैन्स ने दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ की है। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट किया है, ‘मोहसिन और शिवांगी की अदा सच में दिल ले गई। माइंड ब्लोइंग सॉन्ग.’ शिवांगी और मोहसिन की जोड़ी को कायरा और शिविन भी कहा जाता रहा है।

hfsza

एक फैन ने लिखा है, ‘यह सिर्फ एक गीत नहीं है कायरा/शिविन के फैन्स के इमोशंस भी हैं।’ इस तरह इस वीडियो पर फैन्स का खूब प्यार बरस रहा है। शिवांगी जोशी ने 2021 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल को छोड़ दिया था। इसके बाद वह 2022 तक बालिका वधू में आनंदी भुजारिया के किरदार में नजर आईं। इन दिनों वह कई म्यूजिक वीडियो कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं।

ytes4w

लेकिन फैन्स को उनके अगले प्रोजेक्ट का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। कौशिक गुड्डू से उनके नए गाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हम दर्शकों के लिए ‘तेरी अदा’ पेश करने के लिए उत्साहित हैं। हमें प्रसिद्ध मोहित चौहान के साथ काम करने में बहुत मजा आया, जिनकी आवाज ने हमारे गाने को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

इसके अलावा, हम शिवांगी और मोहसिन की तुलना में गाने को चित्रित करने के लिए एक बेहतर जोड़ी के बारे में नहीं सोच सकते हैं, और हम केवल यही आशा करते हैं कि दर्शक हमारे नवीनतम वेंचर को उतना ही पसंद करें जितना पहले किया था। कौशिक-गुड्डू, वर्तमान पॉप म्यूजिक में सबसे अधिक मांग वाले सॉन्ग क्रिएटर्स में से एक हैं, जो अपनी नई रिलीज के साथ तूफान के लिए तैयार हैं।

Share This Article