RRKPK New Promo: रणवीर सिंह के लुक ने बढ़ाई सोशल मीडिया पर गर्मी, एक्टर की टोन्ड बॉडी पर फिदा हुए फैंस
नई दिल्ली,Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani New Promo: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने पिछले साल पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट से तहलका मचा दिया था। अब एक बार फिर अपनी बॉडी को लेकर ही रणवीर बहुत सारी अटेंशन हासिल कर रहे हैं।
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन में जुटे रणवीर सिंह ने सोमवार की सुबह अपना ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मस्कुलर बॉडी देखने के बाद फैंस को हैरानी भी है और फिजिक के लिए उनकी तारीफ पर तारीफ भी किए जा रहे।
रणवीर ने फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए ‘मंडे मोटिवेशन’ देने के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। यह मोटिवेशन ‘रॉकी रंधावा’ की तरफ से है, जो कि रणवीर सिंह के फिल्म में कैरेक्टर का नाम है। वीडियो की शुरुआत शर्टलेस रणवीर से होती है, जो नींद से उठकर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हैं। वह जिम करते हैं और क्लोजअप शॉट में उनके टोन्ड एब्स की झलक भी देखने को मिलती है।