fbpx

‘तू पकंज त्रिपाठी के पैर की जूती भी नहींं’ अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह को नकल उतारना पड़ा भारी

Editor Editor
Editor Editor
4 Min Read

हाल ही में 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन हुआ था। बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें से एक थेएक्टर रणवीर सिंह(Ranveer Singh)। रणवीर को फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया।

वहीं रणवीर सिंह शो को होस्ट करते हुए भी दिखाई दिए। रणवीर की एनर्जी से तो हर कोई वाकिफ है। फिल्म हो या फिर कोई शो रणवीर की एनर्जी और कॉमेडी अलग ही होती है। जिसे लोग भी काफी पसंद करते हैं, लेकिन इस बार अभिनेता को उनकी कॉमेडी थोड़ा भारी पड़ गई। दरअसल, फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह ने दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को लेकर ऐसी हरकत कर डाली। जिसकी वजह से लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
लोगों के रिएक्शन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का मिला खिताब
View this post on Instagramमिर्जापुर, लूडो, मिमी और मसान जैसी बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर अभिनेता पंकज त्रिपाठी दर्शकों के फेवरेट बन चुके हैं।अभिनेता अपने हर एक किरदार में अपनी एक्टिंग से जान फूंक देते हैं। यही वजह है कि इस बार फिल्म फेयर अवॉर्ड में पंकज त्रिपाठी को मिमी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार मिला।
अपने इस खास मौके पर पंकज त्रिपाठी फिल्म फेयर अवॉर्ड पर मौजूद नहीं थे। ऐसे में एक्टर रणवीर सिंह ने उनका अवॉर्ड लिया। इसी दौरान उन्होंने स्टेज पर ऐसी हरकत कर डाली जिसे देख सभी दंग रह गए।

एक्टर की मिमिक कर फंसे रणवीर सिंह
View this post on Instagramअभिनेता रणवीर सिंह की एनर्जी का राज हर कोई जानना चाहता है। यही नहीं रणवीर की कॉमेडी से भी हर कोई वाकिफ है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड लेने पहुंचे रणवीर सिंह ने स्टेज पर कहा कि अगर अभिनेता इस अवॉर्ड को लेते तो उनका अंदाज कैसा होता?

रणवीर सिंह पंकज त्रिपाठी की नकल करते हुए सीट से उठते हैं और लोगों को झुककर नमस्कार करते हैं। जिसके बाद वह स्टेज पर जाकर ऐसा मुंह बनाते हैं जैसे उनके मुंह गुटखा रखा हुआ।

रणवीर सिंह गुटखा चबाने की एक्टिंग करते रहते हैं और फिर गर्दन को हिलाते रहते हैं। जिसे देख इवेंट पर पहुंचे लोग हंसते तो हैं, लेकिन हैरान भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड में एक्टर रणवीर सिंह का पंकज त्रिपाठी का नकल उतारना उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। यही वजह है कि फैंस ने रणवीर सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वीडियो के कमेंट बॉक्स पर यूजर्स ने कमेंट कर अपनी भड़ास निकाली है।

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ‘पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग का तुझे ए भी नहीं आता होगा।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा कि- ‘यही फर्क है दोनों में और यही औकात है इसकी। पंकज त्रिपाठी को एक छोटा सा एक्सप्रेशन भी कॉफी नहीं कर पा रहा है।’

एक यूजर ने लिखा ‘तू पंकज त्रिपाठी के पैर की जूती भी नही है…जाके उनके चरणों का वंदन कर और कुछ सीख ले बेवकूफ आदमी। कभी सोच भी लिया कर की जो बकवास कर रहा है उसका आखिर में क्या होगा।’

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की इस हरकत की जमकर अलोचना हो रही है। वही पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का नया सीजन (Criminal Justice new season) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुका है।

Share This Article