fbpx

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani प्रमोशन्स के बीच रणवीर सिंह-आलिया भट्ट ने की मस्ती, वायरल हो गईं BTS फोटोज

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani प्रमोशन्स के बीच रणवीर सिंह-आलिया भट्ट ने की मस्ती, वायरल हो गईं BTS फोटोज

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ प्रमोशन्स के बीच रणवीर-आलिया ने की मस्ती
Ranveer Singh-Alia Bhatt funny moments: बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर बिजी है। ये मूवी 28 जुलाई के दिन रिलीज हो रही है। इस बीच सुपरस्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी मूवी के प्रमोशन्स में जी-जान फूंक रहे हैं। सुपरस्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों सितारे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन्स के बीच ढेर सारी मस्ती करते दिखे। यहां देखें सामने आईं तस्वीरें।

रणवीर सिंह संग आलिया भट्ट ने की ढेर सारी मस्ती
अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो एक्टर रणवीर सिंह ढेर सारी मस्ती करती दिखीं।अदाकारा आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों के बीच ये बॉन्डिंग देखते ही बनती है।

रणवीर सिंह के साथ सूझी आलिया भट्ट को शरारत
फिल्म स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सामने आईं इन तस्वीरों में बेहद प्लेफुल मूड में दिख रहे हैं। दोनों ने इस दौरान एक दूसरे के साथ ढेर सारी मस्ती की।

Related articles