fbpx

बेटी को विदेश छोड़ 3साल बाद मायके आईं प्रियंका चोपड़ा, वतन वापसी पर देसी गर्ल का हुआ शानदार स्वागत

Editor Editor
Editor Editor
2 Min Read

मुंबई:प्रियंका चोपड़ा सिर्फ नेशनल ही नहीं बल्कि ग्लोबल सेंसेशन हैं। वह 83 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन एक्ट्रेस हैं।

प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई। कपल ने इसी साल प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। शादी के बाद से ही पीसी अमेरिका में रह रही हैं।

वह कभी-कभी अपने देश आती हैं हालांकि बीते 3 साल से वह विदेश में ही रह रही हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद अपने वतन लौट आईं। ‘देसी गर्ल’ को मंगलवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।

वैसे तो ये ट्रिप  प्रियंका, उनके पति और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की पहली इंडिया ट्रिप बताई जा रही थी लेकिन एयरपोर्ट पर ना तो निक और ना ही उनकी लाडली को देखा गया। अपने वतन लौटी  प्रियंका का फैंस ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

वहीं जैसे ही पीसी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची उन्होंने बेहद ही शांति से उन सबका अभिवादन किया जो घंटों से उसका इंतज़ार कर रहे थे। लुक की बात करें तो पीसी डार्क ब्लूट शर्ट और मैचिंग पैंट में स्टाइलिश दिखीं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखकर अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेरकर अपने लुक में चार चांद लगा दिए।

एक्ट्रेस पहले अप्रैल में इंडिया आने वाली थीं लेकिन किसी कारण उन्हें प्लान कैंसल करना पड़ा था। कोरोना काल के बाद यह प्रियंका की पहली ट्रिप है। सोमवार को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बोर्डिंग पास की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘फाइनली मैं घर जा रही। लगभग 3 सालों बाद।’

Share This Article