Parineeti’s wedding : परिणीति की शादी में ना आने की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ शेयर किया वीडियो, बहन के लिए लिखा खास मैसेज
Parineeti’s wedding :
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेटी मालती के साथ नजर आ रही हैं. वहीं बहन परिणीति के लिए एक खूबसूरत कैप्शन के साथ स्टोरी शेयर की है.
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरु हो गई हैं. वहीं 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसमें शामिल होने उनके खास दोस्त, फैमिली और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं. लेकिन इसमें जिनका आना सबसे खास माना जा रहा है वह प्रियंका चोपड़ा और उनका परिवार है. हालांकि हाल ही में खबरें आई थीं कि वह शादी में शामिल नहीं होंगी. लेकिन अब उनका इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटे पहले शेयर किया गया नया वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह बेटी मालती मैरी जोनस के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं.
इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बेटी मालती के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में प्रियंका कभी बकरी को कंधे पर लिए दिख रही हैं तो वहीं मालती उन्हें देखती हुई और बकरियों के साथ खेलती नजर आ रही हैं.
बेटी मालती संग फार्म लाइफ एंजॉय करती दिखीं प्रियंका
कजिन सिस्टर Parineeti’s wedding में न आने की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने 23 सितंबर 2023 को अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेटी मालती मैरी के साथ फार्म लाइफ एंजॉय करती हुई नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका व्हाइट शर्ट और बेज पैंट व कैप लगाए कंधे पर बकरी को बिठाए हुए हैं, जो पेड़ से पत्ते तोड़कर खाती हुई दिख रही है। इस दौरान, मालती अपनी मां को निहारती हुई नजर आईं।
वीडियो में मालती को ब्लू कलर की फुल-स्लीव्स वाला जंपसूट पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ”फार्म लाइफ… हमारे फेवरेट अंकल फ्रेंकलिन जोनस के साथ फार्म में। बहुत अच्छा और मस्ती भरा समय। थैंक्यू मिस बकरी लिमोर।”
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, फार्म लाइफ हमारे फेवरेट अंकल फ्रेंकलिन जोनस के साथ फार्म में. बहुत अच्छा और मस्ती भरा. थैंक्यू मिस बकरी लिमोर. इसे पोस्ट करते ही फैंस मालती की क्यूटमेस पर फिदा हो गए. जबकि इंडियन फैंस उन्हें इंडिया आने की गुजारिश करते हुए नजर आए हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने परिणीति चोपड़ा के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक पोस्ट भी शेयर किया है और एक खूबसूरत कैप्शन लिखा है.
बता दें कि ‘फिल्मफेयर‘ की एक हालिया रिपोर्ट में प्रियंका के एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि वह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ शादी में शामिल नहीं हो सकती हैं। सूत्र ने यह भी कहा था कि प्रियंका ने परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए हर संभव कोशिश की थी, क्योंकि वह जानती थीं कि वह परी की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। सूत्र ने कहा था, “प्रियंका ने पिछली बार भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में परिणीति की सगाई में शामिल होना सुनिश्चित किया था।”
रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रियंका के पति निक जोनस भी अपनी ‘साली’ Parineeti’s wedding को मिस करने वाले हैं। खैर, इसके पीछे का कारण यह है कि उनके पास परी की वेडिंग डेट्स पर कई शोज हैं। सिंगर 23 सितंबर 2023 को वाशिंगटन डीसी में परफॉर्म करेंगे, इसलिए यह कहना काफी मुश्किल है कि वह परिणीति की शादी में शामिल हो पाएंगे या नहीं।
बता दें, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा कजिन्स हैं. वहीं दोनों को कई बार मस्ती करते हुए साथ देखा गया है. अब प्रियंका शादी का हिस्सा बनेंगी या नहीं यह तो कंफर्म नहीं है. लेकिन फैंस उन्हें जरुर देखना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें :