fbpx

Mukesh Ambani ने Shloka-Akash संग फिर किए सिद्धिविनायक के दर्शन, पोते Prithvi को गोद लिए आए नजर

Mukesh Ambani ने Shloka-Akash संग फिर किए सिद्धिविनायक के दर्शन, पोते Prithvi को गोद लिए आए नजर

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को अपने बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी के साथ एक बार फिर से सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं।

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने बिजनेस और फैमिली फंक्शन्स के साथ-साथ अपने परोपकारी कार्य व धर्म के प्रति अपने झुकाव के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में मुकेश को अपने बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ कई बार मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया है। इसी क्रम में एक बार फिर मुकेश ने अपनी बहू, बेटे व पोते संग भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया।

मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश, बहू श्लोका व पोते पृथ्वी संग सिद्धिविनायक के किए दर्शन
24 मई 2023 को एक पैपराजी इंस्टाग्राम पेज से कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए गए हैं, जिसमें कड़ी सिक्योरिटी के बीच मुकेश अंबानी को अपने बेटे आकाश, प्रेग्नेंट बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करके मंदिर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान, जहां होने वाली मां श्लोका लैवेंडर कलर के कुर्ता सेट में सिंपल लुक में नजर आईं, वहीं पृथ्वी येलो कलर की प्रिंटेड टी-शर्ट और रेड शॉर्ट्स में क्यूट लग रहे थे। मुकेश ने इस मौके पर एक सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था और आकाश व्हाइट टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आए।

दादू मुकेश अंबानी की गोद में नजर आए पृथ्वी वीडियोज के अलावा, मुकेश अंबानी के सिद्धिविनायक की यात्रा से एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें नन्हे राजकुमार और अंबानी फैमिली के सबसे छोटे सदस्य पृथ्वी अपने दादू की गोद में नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये उनके चहरे के क्यूट एक्सप्रेशंस थे, जिन्होंने फैंस को खुश कर दिया। जब Mukesh Ambani ने की प्रेग्नेंट ‘बहू’ Shloka Mehta की देखभाल, मंदिर में दिखा था ‘ससुरजी’ का क्यूट जेस्चर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Related articles