Mohit Raina ने अपनी 3 महीने की बेटी के साथ पहली फोटो की शेयर, लिखा- ‘हैप्पी फर्स्ट मॉनसून’
हाल ही में, ‘देवों के देव महादेव’ के अभिनेता मोहित रैना ने अपनी बेटी के साथ पहली तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।
‘देवों के देव महादेव’ फेम एक्टर मोहित रैना (Mohit Raina) ने अपनी तीन महीने की बेटी के साथ पहली तस्वीर साझा की है और यह बहुत मनमोहक है। बता दें कि अभिनेता ने 1 जनवरी 2022 को अदिति चंद्रा के साथ शादी रचाई थी और 17 मार्च 2023 को इस जोड़े को उनकी राजकुमारी का आशीर्वाद मिला था। तब से मोहित के फैंस उनकी नन्ही बच्ची के बढ़ते समय की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मोहित रैना ने अपनी बच्ची के साथ क्यूट फोटो की शेयर:
25 जून 2023 को अपने फेसबुक हैंडल पर मोहित रैना ने अपनी बच्ची के साथ पहली तस्वीर साझा की। तस्वीर में प्यारे पिता को अपनी बेटी को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है और बेटी व्हाइट प्रिंटेड स्वैडल में लिपटी हुई बेहद प्यारी लग रही थी। दूसरी ओर, अभिनेता ने जैकेट के साथ पिंक कलर की कैजुअल टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसे शेयर करते हुए मोहित ने लिखा, ”हैप्पी फर्स्ट मॉनसून मेरी बच्ची।
जब मोहित रैना की पत्नी अदिति ने दिया था बेटी को जन्म: 17 मार्च 2023 को बेटी के जन्म के तुरंत बाद मोहित ने अपने इंस्टा हैंडल पर न्यूबोर्न प्रिंसेस की पहली झलक साझा की थी। तस्वीर में मोहित और उनकी पत्नी अदिति अपनी लाडली की छोटी उंगलियों को छू रहे थे और वह पल वास्तव में यादगार था। हम बैकग्राउंड में बच्ची के कपड़े भी देख सकते हैं। तस्वीर के साथ न्यू डैड ने लिखा था, ”और फिर इस तरह हम 3 हो गए। दुनिया में आपका स्वागत है बच्ची।”