जानिए अब क्या रहे हैं रोडीज शो के विजेता रह चुके ये 10 प्रतियोगी..

जानिए अब क्या रहे हैं रोडीज शो के विजेता रह चुके ये 10 प्रतियोगी..

जानिए अब क्या रहे हैं रोडीज शो के विजेता रह चुके ये 10 प्रतियोगी..
byDeepak KushwahaJune 30, 2022inBollywood
0

एमटीवी रोडीज एक ऐसा शो है जिसने दशकों तक भारतीय युवाओं का खूब मनोरंजन किया हुआ है। इस शो के हर सीज़न में दर्शको को हर बार कुछ नया देखने को मिलता है।

इस शो की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस शो ने कई लोगों को एक अलग पहचान दी है जिसका प्रयोग करके आज वो अपने करियर के सबसे बड़े मुकाम पर पहुंच चुके हैं।

आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने रोडीज शो के उन सभी प्रतियोगियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि आज एक सफल जिंदगी जी रहे हैं

1. रणविजय सिंघा (सीजन 1)
रणविजय को भारत के सबसे दमदार रोडीज प्रतिभागियों में से एक माना जाता हैं। इन्होंने रोडीज शो का पहला सीजन जीता था और अपनी पहली जीत के बाद ही इन्होंने इतिहास रच दिया था।

अभी कुछ समय पहले इनको शार्क टैंक इंडिया शो पर अपग्रेड स्टडी प्लेटफ्रोम के अंबास्डर के तौर पर भी देखा गया था।

2. आयुष्मान खुराना (सीजन 2)
आयुष्मान खुराना द्वारा रोडीज शो का दूसरा सीजन जीता गया था। इस शो ने इनकी जिंदगी बदलकर रख दी थी। आज आयुष्मान खुराना फिल्म इंडस्ट्री का बहुत ही बड़े सुपरस्टार हो चुके है।

आयुष्मान की फिल्म अंधाधुंध में इन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्म में आयुष्मान द्वारा एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया गया था जो की अंधा बनकर लोगों को बेवकूफ बनाता था।

3. शालीन मल्होत्रा ​​(सीजन 3)
रोडीज शो का विजेता बन जाने के बाद शालीन द्वारा टेलीविजन इंडस्ट्री  पर डेब्यू किया गया था। इस शो के बाद इन्होंने लाडो 2, मेरे डैड की दुल्हन जैसे टेलीविजन शो में काम किया हुआ है।

Related articles