fbpx

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड खूबसूरती में देती हैं, अनुष्का शर्मा को भी मात

Editor Editor
Editor Editor
4 Min Read

क्रिकेट की दुनिया में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों का नाम सुनने को आता है। आज हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको शायद आप लोग बहुत अच्छे से जानते होंगे और शायद वह आपका फेवरेट खिलाड़ी भी हो सकता है। इस खिलाड़ी को आईपीएल में लगातार अपना करिश्मा दिखाने के बाद भारत का डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने अपने पहले मैच में ही अर्धशतक लगाकर लोगों के दिलों पर अपनी धाक जमा ली। वह आज भी उसी तरह क्रिकेट की दुनिया में कामयाब है। जी हां मैं बात कर रहा हूं, मशहूर क्रिकेटर ईशान किशन के बारे में। ईशान किशन बैटिंग के बादशाह कहे जाते हैं, उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमाया हुआ है।

101 1

आज ईशान किशन इंडिया टीम के लिए एक गौरव मानें जाते हैं। उनके कई मैचों में शानदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम को जीत मिली है। हालांकि आज हम ईशान किशन के क्रिकेट करियर के बारे में नहीं बल्कि उनके निजी जिंदगी के बारे में बात करने वाले हैं। आज हम उसके बारे में आपको बताएंगे जिसने चौके छक्के लगाने वाले ईशान को भी अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बोल्ड कर दिया। आज हम ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हंडिया के बारे में बात करने वाले हैं।

103

अदिति ईशान की तरह ही अपना करियर बनाने में लगी हुई है। फैशन की दुनिया में एक मशहूर नाम और एक ऊंचाई पर जा चुकी है। फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी खूबसूरती की बदौलत अदिति काफी लोगों के दिलों पर राज करती है। मीडिया खबरों के मुताबिक ईशान किशन और अदिति दोनो एक दूसरे को काफी दिन से डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने अभी इसके बारे में कुछ ऑफिशल जानकारी नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार दोनों काफी दिनों से एक साथ हैं और डेटिंग कर रहे हैं।

102 1

अगर हम बात करें अदिति की तो वे अपने करियर को लेकर काफी ज्यादा सीरियस है। मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम बढ़ाना चाहती हैं। हाल ही में अदिति पोलैंड में हो रहे मिस सुपर नेशनल कांटेस्ट सुपर नेशनल कंटेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। यही नहीं साल 2017 में अदिति फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। इन सबके अलावा साल 2018 में मिस सुपर नेशनल इंडिया का अवार्ड भी इन्होंने अपने नाम कर लिया है।

104

साल 2016 में अदिति एलिट मिस राजस्थान में रनअप करती नजर आ रही थी। जिस तरह है क्रिकेट की दुनिया में ईशान किशन बुलंदियों को छू रहे हैं, ठीक उसी तरह उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हंडिया भी फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना रही हैं और ऊंचाइयों को छूती चली जा रही हैं। आपको बताते चलें कि अदिति का बहुत पुराना सपना था कि वह फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाएं और आज वह साकार भी हो रहा है।
ईशान और अदिति के रिलेशन की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हालांकि अभी उन्होंने इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। वह कब शादी करने वाले हैं, इसका कुछ नही पता है। लेकिन वह एक दूसरे को काफी दिनों से डेट कर रहे हैं।

Share This Article