fbpx

Independence Day 2023: Tamannaah Bhatia न्यू जर्सी की 19वीं India Day परेड में बनीं ग्रैंड मार्शल, फोटोज वायरल

Independence Day 2023: Tamannaah Bhatia न्यू जर्सी की 19वीं India Day परेड में बनीं ग्रैंड मार्शल, फोटोज वायरल

Independence Day 2023: Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ में Tamannaah Bhatia एक आइटम नंबर करती नजर आई हैं जिसने हर तरफ धूम मचा रखी है। ‘कावाला’ गाने पर Tamannaah Bhatia का डांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई इस गाने पर रील बनाकर इंस्टााग्राम पर वीडियो शेयर करने में बिजी है। इसी बीच Tamannaah Bhatia को उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान दिया गया है। Tamannaah Bhatia को न्यू जर्सी में एनजे इंडिया परेड का हिस्सा बनने का मौका मिला है।

Tamannaah Bhatia 19वीं इंडिया डे परेड में बनीं ग्रैंड मार्शल
खबर है कि Tamannaah Bhatia को न्यू जर्सी में एनजे इंडिया परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में सम्मानित किया गया है। Tamannaah Bhatia ने ग्रैंड मार्शल बनकर इंडिया परेड में हिस्सा लिया और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। आपको बता दें कि इस बार 15 अगस्त 2023 को हमारा देश, भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में देश के हर कोने में बड़ी ही धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।

Related articles