हिमाचल को मिली पहली प्रीमियम रेल सेवा

देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हिमाचल प्रदेश की एकमात्र ब्रॉडगेज लाइन ऊना-अंब-अंदोरा को मिल रही है। इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा का शुभारंभ 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला मुख्यालय ऊना से करेंगे। देश की प्रीमियम श्रेणी की इस रेल सेवा के माध्यम से अब हिमाचल के ऊना से नई दिल्ली तक का सफर महज 5 घंटे में पूरा होगा। वहीं, दूसरी ओर रेलवे द्वारा इस रेल सेवा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
सुबह करीब 5:50 पर नई दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन अंबाला और चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना आएगी। रेलवे द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन नई दिल्ली से सुबह 5:50 पर चलेगी। नई दिल्ली के बाद उसका पहला स्टेशन अंबाला होगा जहां पर या ट्रेन 8:00 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। सुबह 8:40 पर वंदे भारत चंडीगढ़ पहुंचेगी और 5 मिनट के हॉल्ट के बाद यह नंगल डैम के लिए रवाना होगी। नंगल डैम से यह गाड़ी सुबह 10:07 पर चलेगी और 10:34 पर ऊना पहुंचेगी। ऊना में वंदे भारत का ठहराव महज 2 मिनट का होगा जिसके बाद या 10:36 पर अंब-अंदोरा के लिए निकल जाएगी।
यह ट्रेन अपने अंतिम स्टेशन अंब अंदोरा में सुबह 11:05 बजे पहुंचेगी। जहां से ठीक बाद दोपहर 1:00 बजे यह नई दिल्ली के लिए अपना सफर शुरू करेगी। दिल्ली की तरफ बढ़ते हुए बाद दोपहर 1:21 पर यह ऊना पहुंचेगी और 2 मिनट के हॉल्ट के बाद यह नंगल के लिए रवाना होगी। आज दोपहर 1:43 पर नगर पहुंचने के बाद करीब 10 मिनट का ऑपरेशनल हॉल्ट (जल आपूर्ति) करने के बाद बाद दोपहर 1:53 पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। बा दोपहर 3:25 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी जबकि 5 मिनट के ठहराव के बाद अंबाला के लिए रवाना होगी। अंबाला में वंदे भारत शाम करीब 4:13 पर पहुंचने के बाद 2 मिनट का ठहराव लेते ही 4:15 पर नई दिल्ली के लिए आगे बढ़ेगी। वहीं नई दिल्ली में पहुंचने का ट्रेन का समय शाम 6:25 है।