‘वो बस 7 मिनट के लिए पानी से बाहर आया’, झील में फिर से दिखा ‘समुद्री राक्षस’, शहर वालों की नींद उड़ी

दुनिया में बहुत से जीव ऐसे हैं जिनके बारे में इंसान अभी तक जान नहीं पाया है। ऐसा ही समुद्री राक्षस के बारे में है। बहुत सारे लोगों के लिए यह एक कपोल कल्पना लग सकती है लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने इसे देखे जाने का दावा किया है। हाल ही में एक बार फिर से समुद्री राक्षस को एक झील में देखे जाने का दावा किया गया है जिसे सात मिनट तक स्थानीय लोगों ने पानी के ऊपर नाचते देखा।
लॉच नेस में रहता है समुद्री दैत्य यह सिर्फ हवा हवाई बात नहीं है समुद्री राक्षस को देखे जाने के बारे में इस तरह के दावों का रिकॉर्ड रखा जाता है। अगर इसकी माने तो इस साल यह पांचवी बार है जब इस पानी के इस दैत्य को स्कॉटलैंड की ऊंचाई वाले इलाके में मौजूद लॉच नेस (नेस नदी पर बनी झील) में किसी इंसान ने देखा है। इसके पहले अप्रैल में इसे देखा गया था। वैसे समुद्री राक्षस के लिए अप्रैल सबसे व्यस्त महीना रहा था। अप्रैल में तीन बार इस दैत्य को देखा गया।
एक बार फिर से लौट आया है राक्षस अप्रैल में कई बार नजर आने के बाद ऐसा लगता है कि इस दैत्य ने खुद को छिपा लिया था और अब एक बार फिर से बाहर निकल आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह बीती 27 अगस्त को एक बार फिर से पानी के ऊपर आया जब लोगों की नजर उस पर पड़ गई।
सात मिनट तक नजर आया रिकॉर्ड के मुताबिक एक स्थानीय निवासी लॉच नेस के ऊपर पहाड़ी पर था तो उसने लॉच एंड की तरफ बह रही धारा के उल्टी दिशा में कोई चीज जाती हुई देखी। यह दृश्य सात मिनट तक चला था जिसका उसने कुछ वीडियो भी बना लिया था।