fbpx

Sumbul Touqeer की सौतेली मां और बहन संग पहली फोटो आई सामने, न्यू फैमिली मेंबर्स के साथ मनाई ईद

Sumbul Touqeer की सौतेली मां और बहन संग पहली फोटो आई सामने, न्यू फैमिली मेंबर्स के साथ मनाई ईद

आज यानी 29 जून 2023 को पूरे देश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। इस मौके पर सेलिब्रिटीज भी फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में यंग एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) के पापा ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को मुबारकबाद दी है। उनके इस पोस्ट में फैंस को सुंबुल के परिवार के नए सदस्य, यानी उनकी छह वर्षीय सौतेली बहन और सौतेली मां को देखने का मौका मिला। बता दें कि कुछ दिनों पहले, सुंबुल के डैड ने दूसरी शादी की थी।

सुंबुल तौकीर की सौतेली मां और बहन की तस्वीर आई सामने
ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि सुंबुल के पिता तौकीर हसन खान ने अपनी दूसरी पत्नी नीलोफर की भी एक तस्वीर शेयर है, लेकिन महिला ने अपना चेहरा नकाब से छुपा रखा है। सुंबुल और उनकी बहन सानिया अपनी सौतेली मां को गले लगा रही हैं। दोनों बहनें नए ट्रेडिशनल आउटफिट में सजी-धजी हैं।

सानिया तौकीर जहां पेस्टल ब्लू प्रिंटेड सूट में हैं, वहीं सुंबुल तौकीर ब्लैक स्लीवलेस सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने परंपरा के मुताबिक मेहंदी लगाई है। हालांकि, अभिनेत्री ने मेहंदी नहीं लगाई है। हमें लगता है कि अभी उनकी कोई शूटिंग चल रही है। दूसरी फोटो में दोनों बहनें अपनी सौतेली बहन के साथ मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।

यह पहली बार है, जब तौकीर फैमिली में आई नई महिला के साथ तस्वीर सामने आई है। हम हमेशा सानिया और पापा तौकीर के साथ उनकी तस्वीरें देखते हैं। दोनों बहनें काफी समय से इस बात पर जोर दे रही थीं कि उनके पिता दोबारा शादी करें। उनके बड़े पापा ही थे, जिन्होंने हसन तौकीर खान के लिए रिश्ता ढूंढा था।

उनकी दूसरी पत्नी तलाकशुदा है और उनकी पहली शादी से छह साल की बेटी है। इतने लंबे समय तक अकेले रहने के बाद उनकी दोनों बेटियों को लगा कि उन्हें (सुंबुल के पिता) अपने जीवन में एक साथी की जरूरत है।

Related articles