fbpx

अंबानी परिवार के नाम पर दुबई का ‘सबसे महंगा 640 करोड़ का विला’, मुकेश अंबानी ने बेटे को गिफ्ट में दिया ये विला, अंदर से दीखता है समुद्र का खूबसूरत नज़ारा

अंबानी परिवार के नाम पर दुबई का ‘सबसे महंगा 640 करोड़ का विला’, मुकेश अंबानी ने बेटे को गिफ्ट में दिया ये विला, अंदर से दीखता है समुद्र का खूबसूरत नज़ारा

मुकेश अंबानी ने दुबई में सबसे महंगा विला खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इसके लिए 640 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यहां उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी रहेंगे। पाम जुमेराह द्वीप पर स्थित यह लक्जरी विला कुछ मामलों में मुंबई के अपने घर एंटीलिया से आगे निकल गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में इस विला को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का नया घर बताया जा रहा है। दुबई का यह सबसे महंगा विला समुद्र के बीच में एक टापू पर बना है।

मीडिया रिपोर्ट्स में इस विला को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का नया घर बताया जा रहा है। दुबई का यह सबसे महंगा विला समुद्र के बीच में एक टापू पर बना है।

दुनिया के पहले आर्टिफिशियल आइलैंड पाम जुमेराह पर बना मुकेश अंबानी का विला बेहद खूबसूरत दिखता है।

यह विला 33 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस विला के आसपास कई बड़े होटल भी हैं।

इस आलीशान विला को महंगे इटैलियन मार्बल और बेहतरीन कलाकृति से सजाया गया है। अपने डिजाइन की वजह से यह विला जितना क्लासिक है उतना ही मॉडर्न भी है।

इस विला से 70 मीटर लंबा प्राइवेट बीच भी जुड़ा हुआ है। जिससे यहां रहने वाले लोग अपने घर में ही बीच का लुत्फ उठा सकते हैं।

Related articles