शक्तिमान सीरियल के विलेन डॉक्टर जैकाल अब जी रहे हैं गुमनाम जिंदगी जाने कैसे करते हैं अपना गुजरा

शक्तिमान सीरियल 90 के दशक में बच्चों का बहुत ही फेवरेट सीरियल हुआ करता था। अभी कुछ ही समय पहले सोशल मीडिया के द्वारा मुकेश खन्ना ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह बड़े पर्दे पर शक्तिमान सीरियल को लेकर आने वाले हैं। जिसके बाद एक बार फिर से लोगों के दिलों में उनकी बचपन की यादे ताजा हो जाएंगी।आप सभी जानते हैं कि शक्तिमान सीरियल के अंदर एक से बढ़कर एक विलन मौजूद थे। जो आज तक लोग अपने जहन से निकाल भी पाए। उन्हीं विलन में से एक विलन डॉ जेकॉल हुआ करते थे। डॉक्टर जैकाल सुपर साइंटिस्ट थे, शक्तिमान के सबसे बड़े दुश्मनों में भी उनकी गिनती मानी जाती थी। अब वर्तमान समय मे डॉक्टर जैकाल किस हालत में है, उनकी जिंदगी किस तरह से कट रही है, डॉक्टर जैकाल अपने समय में बेहतरीन अभिनेताओं के रूप में किस तरह से जाने जाते थे आइये जानते हैं…
शक्तिमान के डॉक्टर जैकाल करते हैं अब ये काम
डीडी नेशनल टेलीविजन पर हर रविवार दोपहर 12:00 बजे प्रसारित होने वाले सीरियल शक्तिमान के बारे में आज भी कौन नहीं जानता क्योंकि शक्तिमान सीरियल का हर कोई व्यक्ति फैन रहा है। अपने जमाने में सबसे बेहतरीन सीरियलों में से ये सीरियल एक हुआ करता था। मुकेश खन्ना के द्वारा अभिनीत शक्तिमान सीरियल का हर कोई दीवाना है।
शक्तिमान से रही हमेशा जैकाल की दुश्मनी
इस सीरियल में अगर आप सभी ने देखा हो तो शक्तिमान का सबसे बड़ा दुश्मन अगर कोई था तो वह साइंटिस्ट डॉक्टर जैकाल हुआ करता था। डॉक्टर जैकाल और शक्तिमान के बीच हमेशा एक कड़ी टक्कर वाला मुकाबला हुआ करता था कहीं ना कहीं शक्तिमान के ऊपर जैकोल अपने अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट भी ट्राई करता रहता था। जिसकी वजह से उसको हार का भी सामना करना पड़ता था। लेकिन शक्तिमान सीरियल के बंद होने के बाद में डॉक्टर जेकॉल कहां गायब हो गए, इसकी जानकारी के विषय में अभी बहुत कम लोगों को पता है। शक्तिमान में लोगों को डराने वाले डॉक्टर जैकाल वर्तमान समय में क्या करते हैं, उनकी हालत कैसी है, अपनी जिंदगी किस तरह से जी रहे हैं इन सब के बारे में बहुत कम जानकारी लोगो को है।