fbpx

क्या आपको पता है कितना होता है आ.इ.ऐस अफसर का वेतन और अन्य सुविधाएं, आइये जानते है

Editor Editor
Editor Editor
2 Min Read

हमारे देश के सारे सरकारी विभागों के बड़े अफसरों की नियुक्ति के लिए एक परीक्षा आयोजित होती है और यह परीक्षा हमारे देश के सबसे सम्माननीय और कठिन परीक्षा में से एक है।

जिसका नाम है ‘यूपीएससी’। यह भारत का प्रमुख भर्ती एजेंसी मे से एक है। यह सभी भारतीयों को सेवाओं के लिए नियुक्त करता है। परीक्षाओं का आयोजन करता है।

सर्वश्रेष्ठ सेवा सम्मिलित
युपीएससी में देश के सर्वश्रेष्ठ सभी सेवाएं सम्मिलित है जैसे IAS, IPS, IRS और अन्य सभी सरकारी नौकरियां जो इन परीक्षा में सम्मिलित है। हर एक भारतीय का सपना होता है कि यह यूपीएससी की परीक्षा पास करके देश के इन सर्वश्रेष्ठ नौकरियों को हासिल करे। इसमें जाने के लिए भारत के सभी युवा खूब मेहनत करते है।

युवाओं का सपना
आज भी अधिकतर युवाओं का सपना होता कि वह यूपीएससी क्लियर करें। एक सुनहरे भविष्य के लिए यह नौकरी हर युवा की पहली पसंद है। एक अच्छे वेतन के साथ इस नौकरी में अन्य सुविधाएं भी मिलती है। इसमें अधिकारी विभिन्न मंत्रालयों और प्रशासन के विभागों में नियुक्त किए जाते हैं। कैबिनेट सचिव एक IAS अधिकारी के लिए सबसे उच्च पद होता है।

IAS अफसर का वेतन
एक आईएएस अफसर का वेतन 56100 से 1 लाख रुपये तक होता है। एक आईएएस अफसर कैबिनेट सचिव तक पहुँच सकता है। वहीं कैबिनेट सचिव पहुँचने पर वेतन की वृद्धि 2.5 लाख रुपये तक हो जाती है। एक आईएएस अफसर का सबसे उच्च पद कैबिनेट सचिव का ही होता है।

आईएएस अफसर को अन्य सुविधा
आईएएस अफसर को अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। उन्हें आने-जाने के लिए गाड़ी सहित सरकारी घर भी मुहैया कराई जाती है। एक आईएएस अधिकारी को बेसिक सैलरी और ग्रेड पे के अलावा डियरनेस अलाउंस , हाउस रेंट अलाउंस, मेडिकल अलाउंस और कन्वेंस अलाउंस भी मिलता है। पे-बैंड के आधार पर ही आईएएस अधिकारियों को घर, रसोइया और अन्य स्टाफ समेत कई सुविधाएं दी जाती हैं। इन सुविधाओं के साथ एक आईएएस की नौकरी प्रतिष्ठित सम्मानजनक होता है।

Share This Article