क्या नाखून रगड़ने के इन फायदों के बारे में जानते हैं आप? रोजाना 10 मिनट प्रैक्टिस से दिखने लगेगा चेंज

क्या नाखून रगड़ने के इन फायदों के बारे में जानते हैं आप? रोजाना 10 मिनट प्रैक्टिस से दिखने लगेगा चेंज

आप सभी कई लोगों से मिलते रहते हैं। आप लोगों ने कभी गौर किया होगा कि कुछ लोग खाली समय में अक्सर अपने नाखूनों को रगड़ते रहते हैं। शायद हो सकता है कि कुछ लोगों को यह एक्टिविटी आश्चर्यजनक लगती होगी। दुनिया भर के योग गुरु नाखून रगड़ने की सलाह देते हैं, जिसे बालयाम (Balayam) भी कहा जाता है। इसका शाब्दिक अर्थ है “बालों का व्यायाम।” नाखून रगड़ने की प्रक्रिया आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही चलती आ रही है, जो आजकल के समय में भी काफी कारगर साबित हो रही है।

बालयाम योग या नाखून रगड़ना एक तरह का योग है। नाखून रगड़ने से कई बीमारियां दूर होती हैं। जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं। जानकारों का ऐसा कहना है कि अगर हम अपने नाखूनों को रगड़ते हैं तो इससे हमें कई शारीरिक फायदें प्राप्त होते हैं। अगर आप नाखून रगड़ने के फायदे के बारे में नहीं जानते हैं, तो जब आप इसे जानेंगे तो आज से ही इसे शुरू कर देंगे। इसके एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं।

आपको बता दें कि एक्यूप्रेशर थेरेपी में भी नाखून रगड़ने को काफी अहमियत दी जाती है। खराब लाइफ स्टाइल, जंक फूड खाना, प्रोटीन और कैल्शियम की कमी होना, समय पर खाना नहीं खाना आदि बातों से कई प्रकार की परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप दोनों हाथों के नाखूनों को रगड़ते हैं तो इससे बालों का झड़ना, सफेद होना, कमजोर होना और गंजापन आने जैसी परेशानी से आपको छुटकारा प्राप्त होता है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अन्य भी बहुत से फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं नाखून रगड़ने के फायदों के बारे में…
नाखून रगड़ने के फायदे

1. नाखून रगड़ने की प्रक्रिया एक चाइनीस एक्यूप्रेशर का हिस्सा होती है। इस क्रिया में जब आप अपने दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ते हैं, तो इसकी वजह से जो घर्षण पैदा होता है और जो गर्मी पैदा होती है, उससे आपके सिर के स्कैल्प पर प्रभाव पड़ता है।