ननद रानी की मेहंदी सेरेमनी में झूमकर नाची दिव्यांका त्रिपाठी ,पति विवेक संग की जमकर मस्ती ,देखें फोटोज
दिव्यंका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कि अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपने एलिगेंट फैशन सेंस के लिए भी बेहद मशहूर है| एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी शानदार है और वह अक्सर ही अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो को लेकर लाइमलाइट बटोरने में कामयाब होती हैं|
दिव्यंका त्रिपाठी ने टीवी सीरियल यह है मोहब्बतें में इशिता भल्ला का किरदार निभा कर गजब की लोकप्रियता हासिल की है और लंबे समय से दिव्यंका त्रिपाठी एक्टिंग इंडस्ट्री से दूर है हालांकि सोशल मीडिया पर दिव्यंका त्रिपाठी काफी एक्टिव रहती है |
प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ दिव्यंका त्रिपाठी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है | वहीं इन दिनों दिव्यंका त्रिपाठी के घर में जश्न का माहौल बना हुआ है दरअसल दिव्यंका त्रिपाठी की ननंद और विवेक दहिया की बहन रिया दहिया दुल्हन बनने वाली है और उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है और ऐसे में दिव्यंका त्रिपाठी भी अपने ननंद रानी के प्री वेडिंग सेरिमनी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हुई नजर आई| हाल ही में दिव्यंका त्रिपाठी की ननंद रिया की दहिया की मेहंदी सेरिमनी संपन्न हुई है और दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिया के मेहंदी फंक्शन की काफी सारी तस्वीरें पोस्ट की है|
सामने आई तस्वीरों में दिव्यंका त्रिपाठी का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है और वह हमेशा की तरह अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों का दिल जीत रही है| वही अपनी ननद रिया के साथ भी दिव्यंका त्रिपाठी ने कई तस्वीरें साझा की है और इन तस्वीरों में ननद भाभी के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है| अपनी ननद की मेहंदी फंक्शन की जो तस्वीरें दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है इन दिनों ताबड़तोड़ वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं|