देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जिनके पास है करोड़ों की संपत्ति है जिसमें करोड़ों के घर और लग्जरी कार कलेक्शन , देखे Photos Inside
प्रियंका चोपड़ा पिछले 21 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी नेट वर्थ 625 करोड़ रुपये की है. प्रियंका एक फिल्म में काम करने के लिए 15 से 25 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं। उन्होंने सिटाडेल वेब सीरीज के एक एपिसोड के लिए 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं।
आपको बता दे की इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं। वह एक विज्ञापन में काम करने के लिए 3 करोड़ तक की फीस लेती हैं। अगर वह किसी ब्रैंड को सोशल मीडिया पर एंडोर्स करती हैं, तो एक पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपये लेती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने कई नामी कंपनियों में भी पैसे इनवेस्ट किए हैं। इसके अलावा उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम Purple Pebble Pictures है। इस बैनर के तले प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ और मराठी फिल्म वेंटिलेटर को प्रोड्यूस कर चुकी हैं।