Bipasha-Karan went to family lunch:रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुआ कपल, देवी को गोद में लिए दिखीं बिपाशा
Bipasha-Karan With Their Daughter :
Bipasha Basu और करण सिंह ग्रोवर को रविवार को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया, जहां कपल साथ वक्त बिताते नजर आया।
इस दौरान Bipasha-Karan के साथ उनकी बेटी देवी भी नजर आईं, बिपाशा ने उन्हें गोद में लिया था। कपल ने बेटी के साथ पैपराजी के सामने पोज दिए। हालांकि, उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।
कैजुअल लुक में दिखे Bipasha-Karan, बेटी के साथ दिए पोज
बिपाशा ने इस दौरान स्काई ब्लू शर्ट के साथ शॉर्टस पहने थे। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और गॉगल्स स्टाइल किए था। वहीं करण ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी थी।
करण ने भी व्हाइट शूज और स्टाइलिश गॉगल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। Bipasha-Karan की बेटी देवी ने पिंक ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उनका हेयर बैंड और शूज भी मैचिंग था। हालांकि, कपल ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।
Bipasha-Karan Family Outing:
बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी का स्वागत करने के बाद से ही बेहद खुश है। ‘देवी‘ के आने से उनका परिवार कंप्लीट हो गया है।
एक्ट्रेस को अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस संग अपडेट साझा करते देखा जाता है। अब हाल ही में बिपाशा परिवार संग आउटिंग पर निकलीं, जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
बिपाशा बसु अपनी नन्ही परी ‘देवी’ और पति करण सिंह ग्रोवर संग आउटिंग पर निकली थी।
इस दौरान उन्हें पैपराजी ने कैप्चर कर लिया। बेटी संग कपल के चेहरे पर एक अलग ही रौनक देखने को मिली।
वहीं करण और बिपाशा ने इस दौरान खूब पोज भी दिए। इस क्यूट फैमिली की तस्वीरें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक की उन पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।
कपल ने घर पर रखी भगवान सत्य नारायण की पूजा
मालूम हो कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपने घर भगवान सत्य नारायण की पूजा रखी थी।
इस दौरान बिपाशा का पूरा परिवार मौजूद रहा। कपल की बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर भी घाघरा चोली में पूजा के लिए तैयार हुई थी जिसकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
देवी के लुक को किया गया पसंद
शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें फैमिली संग देखा जा सकता है। तस्वीरों में बिपाशा ब्लू और पिंक सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हैवी ईयररिंग्स, मांग में सिंदूर और बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया।
वहीं उनके पति और मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी ट्रेडिशनल कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे।
हालांकि फैंस को सबसे ज्यादा नन्ही देवी का लुक पसंद आया। देवी ने मल्टी कलर का लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह काफी क्यूट लग रही थीं।
बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल बाद कपल ने 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया, जिसके साथ अब वह अक्सर खुशियों भरे पल बिताते नजर आते हैं।
Karan Singh Grover Video :
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने 8 महीने के बेटी देवी के साथ एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया। हालांकि वीडियो में एक्टर ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। हाल ही में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा को बेटी देवी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे ।
बेटी देवी के साथ मस्ती करते दिखे करण
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने 8 महीने के बेटी देवी के साथ एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा- Cuddle time।
हालांकि वीडियो में एक्टर ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस का फिल्मी करियर
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘धूम 2’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में काम किया। बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी।
घर बसाने के बाद से ही वह इंडस्ट्री में कम एक्टिव हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को वेब सीरीज ‘डेंजरस‘ में देखा गया था।
ये भी पढ़ें :
Esha Deol : ईशा देओल के साथ उलझे रिश्ते पर पहली बार बोले सनी देओल, कहा- ‘पहले हम सोचते थे कि लाइफ…’