fbpx

बारिश में छाता लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची भूमि, बहन संग समीक्षा किए बप्पा के दर्शन

बारिश में छाता लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची भूमि, बहन संग समीक्षा किए बप्पा के दर्शन

Bhumi Pednekar भूमि पेडनेकर ने दर्शकों को टायलेट एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान जैसी धमाकेदार फिल्म दी है। फैंस उनके काम को पसंद करते हैं। भूमि इन दिनों किसी नई फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं हैं फिर भी फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर कीं।

फिल्मी सितारे अक्सर मंदिर में जाकर दर्शन करते हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार, सारा अली खान, विक्की कौशल, अवनीत कौर जैसे सितारों को देश के अलग-अलग कोने में मंदिर में दर्शन करते देखा गया। इसी कड़ी में बॉलीवुड का एक और सितारा है, जिसे हाल ही में फेमस सिद्धिविनायक टेंपल में दर्शन करते देखा गया। उन्होंने न सिर्फ यहां दर्शन किए, बल्कि पैपराजी में प्रसाद भी बांटा।

भूमि ने किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन: मंगलवार चार जुलाई से सावन के पावन त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें दर्शन के बाद पैपराजी को प्रसाद बांटते देखा जा सकता है। इसी के साथ एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

पंडित ने पहनाई चुनरी: भूमि ने बहन समीक्षा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक्ट्रेस ने उनके और अपनी बहन के दर्शन करते हुए फोटो भी शेयर किए। एक फोटो में देखा जा सकता है कि पंडित ने भूमि को चुनरी पहनाई है। जहां भूमि ने पर्पल कलर का सलवार सूट पहना था, वहीं समीक्षा ने सफेद रंग का ट्रेडिशनल वीयर अपने लिए चुना।

Related articles